{"_id":"5f7754f68ebc3e9bb4525d29","slug":"attack-on-congress-sarpanch-in-phagwara-kapurthala-news-pkl389714548","type":"story","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा के गांव पांछटा में कांग्रेसी सरपंच पर जानलेवा जानलेवा हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा के गांव पांछटा में कांग्रेसी सरपंच पर जानलेवा जानलेवा हमला, गंभीर
सिविल अस्पताल में घायल सरपंच हरजीत सिंह
- फोटो : KAPURTHALA
Link Copied
फगवाड़ा उपमंडल में पड़ते गांव पांछटा में दूध लेने निकले कांग्रेस सरपंच हरजीत सिंह पर रास्ते में हथियारबंद युवकों ने तेजधार हथियारों से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। उन्हें पहले पांछटा फिर फगवाड़ा सिविल अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही डीएसपी परमजीत सिंह, रावलपिंडी पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि स्थिति गंभीर होने के कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। कहा जा रहा है कि हमलावरों में उनका भतीजा भी शामिल था। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
सरपंच का हालचाल जानने सिविल अस्पताल पहुंचे ब्लाक समिति चेयरमैन गुरदयाल सिंह भुल्लाराई ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे वह दूध लेने के लिए मोटरसाइकिल पर निकले। हमलावर पहले ही रास्ते में छिपे बैठे थे। उन्होंने रास्ता रोककर उनपर जानलेवा हमला कर दिया। वो नीचे गिर गए। इसके बाद आरोपी उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों और परिजनों को पता चलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बेसुध अवस्था में सरपंच हरजीत सिंह ने मीडिया के सामने हमलावरों में अपने भतीजे का नाम लिया जिनसे उनके परिवार की कोई बोलचाल नहीं है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। डीएसपी परमजीत सिंह ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। अब तक पुलिस को बयान नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।