फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   At autopsy the cause of death was asphyxia

पोस्टमार्टम में दम घुटना बताया मौत का कारण

Mon, 14 Oct 2013 10:58 PM IST
अमर उजाला, होशियारपुर
अमर उजाला, होशियारपुर Updated Mon, 14 Oct 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
At autopsy the cause of death was asphyxia
होशियारपुर मे कथित कुकर्म के बाद हुई छात्र की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। उधर कुकर्म की पुष्टि के लिए विसरा जांच को भेज दिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उधर हत्या के विरोध में मृतक के परिजनों ने रोष मार्च निकाला। 
विज्ञापन



 मिली जानकारी के मुताबिक बिहार निवासी शिव लाल ने बताया कि वीरवार को उनके बेटे को पड़ोसी युवक मोनू बाजार घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। रात को उनका लड़का नहीं लौटा।
विज्ञापन


मोनू को मोबाइल पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ था। इस पर दोनों की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन थाना माडल टाउन पुलिस को सूचित किया।

रविवार रात खेतों में उनके लड़के का अधजला शव मिला। थाना माडल टाउन के एसएचओ बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। शिव लाल ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उधर सोमवार को इस हत्या पर रोष जताते हुए मृतक के परिजनों और मोहल्लावासियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष मार्च निकाला। यह मार्च रहीमपुर चौक से होते हुए सिविल अस्पताल पहुंचा।

अस्पताल के सामने शवगृह के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण हुई देरी से यह मौत हुई है। प्रदर्शनकारी हत्यारे को फांसी के नारे लगा रहे थे। प्रशासन को भी जमकर कोस रहे थे।


मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि वे जल्द से जल्द चालान पेश कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को चलाने की सिफारिश करेंगे। उनके समझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।

इस दौरान मौके पर डीएसपी ग्रामीण जगमोहन सिंह के अलावा थाना सिटी, माडल टाउन व सदर के प्रभारी भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed