{"_id":"6ae4d3f637d67001cf069660","slug":"asian-champions-trophy-malaysia-defeats-bangladesh-6-1-jalandhar-news-c-46-1-spkl1014-112143-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: मलयेशिया ने बांग्लादेश को 6-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: मलयेशिया ने बांग्लादेश को 6-1 से हराया
विज्ञापन
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दर्ज की शानदार जीत
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 के तहत शुक्रवार को एक हॉकी मुकाबला खेला गया। ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में हुए इस मैच में मलयेशिया ने बांग्लादेश को 6-1 गोल से करारी शिकस्त दी। मलयेशिया ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और बांग्लादेश की टीम को लगातार दबाव में रखा।
पहले क्वार्टर में मलयेशिया ने 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे क्वार्टर में दो और गोल करके मध्यांतर तक स्कोर 3-1 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में मलयेशिया ने दो और गोल दागे, जिससे स्कोर 5-1 तक पहुंच गया। अंतिम क्वार्टर में एक और गोल करके मलयेशिया ने यह मुकाबला अपने नाम किया। बांग्लादेश की टीम केवल एक गोल कर सकी। इस जीत के साथ मलयेशिया ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
गोलों का विवरण
मलयेशिया के लिए जालिल फाइज़ ने 14वें मिनट में मैदानी गोल से खाता खोला। अज़्राई अबू कमाल ने 22वें और 50वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल किए। अनुआर अखिमुल्लाह ने 29वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। मोहम्मद ज़ैन अमिनुद्दीन ने 32वें मिनट में चौथा पेनल्टी कॉर्नर गोल किया। जेफ्रिनुस एंडीवाल्फियन ने 33वें मिनट में एक मैदानी गोल किया। बांग्लादेश का एकमात्र गोल 26वें मिनट में इस्लाम अमीरुल ने पेनल्टी कॉर्नर से किया। मलयेशिया ने कुल छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर से किए।