फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   asha wokers held a protest againt state govt for there rights on 20th MAY

आशा वर्कर्स और फेसिलिटेटर यूनियन की मीटिंग

Mon, 17 May 2021 09:25 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
asha wokers held a protest againt state govt for there rights on 20th MAY
तलवाड़ा । आशा वर्कर्स और फेसिलिटेटर यूनियन की बैठक सोमवार को प्रधान निर्मला देवी की अगवाई में हुई। यह बैठक हाजीपुर अस्पताल में की गई।
विज्ञापन

प्रधान निर्मला देवी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में आशा वर्कर्स और फेसिलिटेटर को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। साथ ही कहा कि सरकार जो मान भत्ता देती है वह तो अपमान भत्ता बन चुका है। सरकार से मांग की कि उन्हें पंजाब सरकार के विभिन्न विभाग में लेकर तुरंत ही पक्का किया जाए। जब तक उन्हें पक्का नही किया जाता, उनको मिनिमम वेजिज को लागू किया जाए। सरकार उन्हें फ्रंट लाइन पर काम करने वाले तो मान रही है पर फील्ड में कोई भी सेफ्टी समान विभाग की तरफ से नही मिलता है। आशा वर्कर घर घर जा कर लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और कोविड-19 के सैंपल लेने के लिए भी कैंपों में जा रही है। यह कार्य बहुत ही जोखिम वाला है। इसलिए सरकार से मांग है कि सभी आशा वर्कर और फेसिलिटेटर को पक्का किया जाए और प्रत्येक तरह का सेफ्टी समान भी दिया जाए। यूनियन की तरफ से 20 से 27 मई तक सरकार के खिलाफ रोष सप्ताह मनाया जा रहा हैं। इस में काले रंग की पट्टियां बांध कर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed