{"_id":"588f365d4f1c1b3c3de80d83","slug":"arvind-kejriwal-sugar-mill-employment-akali-bjp-congress-ferozepur-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलें शुरू कर देंगे रोजगार: केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलें शुरू कर देंगे रोजगार: केजरीवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Mon, 30 Jan 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली, भाजपा व कांग्रेस तीनों एक थाली के चट्टे-बट्टे हैं। अपने निजी स्वार्थ के लिए पंजाब को लूट रहे हैं। यह बात आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने जीरा विधानसभा हलके में शेरावाला चौक पर आयोजित रैली के दौरान कही।
केजरीवाल ने कहा कि अकाली-भाजपा व कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए पंजाब के नौजवानों को तबाह कर दिया है। वह भोलेभाले पंजाबियों को लूटने में लगे हैं। जिन्होंने पंजाब के चालीस लाख नौजवानों को नशे की दलदल में धकेल दिया है आप की सरकार आने पर उन सभी को सजा दी जाएगी।
पंजाब में बंद पड़ी चीनों मिलों को दोबारा चलाकर नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अकाली और कांग्रेस दोनों लंबे समय से दोस्ताना मैच खेलकर पंजाब के लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। दस साल में बादलों ने अपनी संपत्ति में कई गुना बढ़ोतरी कर ली है।