{"_id":"610043878ebc3e58553b801e","slug":"armed-youth-attacked-the-car-market-hoshiarpur-news-pkl4215545130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद नौजवानों ने कार बाजार में किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारबंद नौजवानों ने कार बाजार में किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर। बस स्टैंड के पास हीरा कॉलोनी में कृष्णा कार बाजार में मंगलवार दोपहर 15-20 हथियारबंद नौजवानों ने हमला कर दिया और कार्यालय में बैठे लोगों को मारने लगे। यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। एक हमलावर ने तो कार्यालय में पड़ा कंप्यूटर व अन्य सामान बैठे हुए लोगों पर फेंक दिया। इसके बाद भी हमलावर नहीं रुके और शोरूम में खड़ी लग्जरी कारें तोड़ दीं व अन्य सामान तहस-नहस कर दिया।
वारदात संबंधी जानकारी देते हुए कार बाजार के मालिक विवेक कौशल ने बताया कि वह अपने शोरूम में कुछ दोस्तों व कर्मचारियों के साथ बैठे थे कि अचानक कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया, जिसके चलते उनकी जान बची। हमला करने वालों के हाथों में किरपान, खंडे, डंडे व रिवाल्वर भी थे। कार बाजार में उन्होंने बुरी तरह से तोड़फोड़ की। उनके मुताबिक उनका लगभग 40 लाख का नुकसान हो गया है। हमले में उसके दो साथी कमल भार्गव व विपन कुमार बुरी तरह से घायल हो गए। कमल भार्गव को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालात देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया है। कार बाजार के मालिक विवेक कौशल ने आरोप लगाया कि उनका होशियारपुर के एक कांग्रेस नेता से पुराना विवाद है, जिसके चलते उसने अपने साथियों जिनमें एक कांग्रेस पार्षद भी शामिल है, के साथ उनके कार्यालय पर दिन दिहाड़े जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन को दो माह पहले से ही लिखित एवं मेल द्वारा मामले की जानकारी दी थी, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए, जिसके चलते हमलावर आसानी से वारदात कर निकल गए।
इस संबंध में थाना प्रभारी थाना माडल टाउन के करनैल सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलने वह वारदात स्थल पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।