फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Angry husband shoots wife's lover, condition critical

गुस्साए पति ने पत्नी की प्रेमी को मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 12 Dec 2021 11:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Angry husband shoots wife's lover, condition critical
जालंधर। अपनी पत्नी के किसी ओर युवक के साथ रहने से गुस्साए पति ने पत्नी के प्रेमी को गोली मार दी। शनिवार देर रात कच्चा कोट इलाके में हुई इस घटना में विपिन नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने विपिन के बयान पर गोली मारने वाले छिल्ली नामक युवक व उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में मोहल्ला कच्चा कोट बस्ती निवासी विपिन ने कहा है कि शनिवार देर रात छिल्ली व उसके दो साथियों ने मिलकर उसे घर के बाहर गोली मार दी, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गया। पुलिस व डॉक्टरों के मुताबिक गोली व्यक्ति के कंधे में लगी थी जो कि लगने के बाद दूसरे कंधे तक पहुंच चुकी है। घटना की जांच कर रहे थाना प्रभारी अवतार सिंह व एसीपी वरयाम सिंह का कहना है कि विपिन के बयान के अनुसार उसके इलाके की रहने वाली एक महिला से संबंध थे। इस वजह से महिला के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने मामले में विपिन कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी कच्चा कोट के बयान पर छील्ली, अंशु, बिल्लो निवासी अली मोहल्ला के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed