{"_id":"67a185771bee055cbc067b1b","slug":"ananta-giri-of-jalandhar-left-perfume-industry-worth-crores-took-path-of-sanatan-2025-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनंता गिरी: जालंधर की महिला ने छोड़ी करोड़ों की परफ्यूम इंडस्ट्री... पकड़ी सनातन की राह, अब इस काम में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंता गिरी: जालंधर की महिला ने छोड़ी करोड़ों की परफ्यूम इंडस्ट्री... पकड़ी सनातन की राह, अब इस काम में जुटीं
Tue, 04 Feb 2025 08:41 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 Feb 2025 08:41 AM IST
सार
जालंधर की रहने वानी अनंता गिरी करोड़ों की इंडस्ट्री चलाती थीं। उनके पति नशे की लत के शिकार थे। इसी घटना ने उन्हें आध्यात्म की राह पर अग्रसर किया।
विज्ञापन
स्वामी अनंता गिरी
- फोटो : फाइल
विस्तार
जालंधर की रहने वाली महिला करोड़ों की इंडस्ट्री छोड़ सनातन की राह पर चल पड़ी हैं। अपनी नई पहचान स्वामी अनंता गिरी के साथ वे युवाओं को नशे से दूर करने का अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
स्वामी अनंता गिरी ने नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं के लिए एक बड़ा अभियान चलाकर 10 हजार से अधिक युवाओं को नशे से दूर कर उन्हें सनातन धर्म के साथ जोड़ा। उनके मार्गदर्शन में 200 से ज्यादा युवा न केवल भारत में बल्कि कनाडा और न्यूजीलैंड जैसे देशों में भी सफलतापूर्वक व्यवसाय कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
ड्रग्स की लत के शिकार थे पति
अनंता गिरी ने अपने जीवन में गहरे दुख और संघर्षों का सामना करने के बाद आध्यात्मिकता की राह पकड़ी। उनके पति ड्रग्स की लत के शिकार थे, जिससे उनकी सोचने-समझने की क्षमता खत्म हो गई थी। इस घटना ने स्वामी अनंता गिरी के जीवन की दिशा बदल दी और वह आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर हो गईं।
विज्ञापन