फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ammonia gas leak in a factory in Jalandhar

Punjab : जालंधर में अमोनिया गैस लीक, मचा हड़कंप, रिहायसी इलाके में चल रही आइस फैक्टरी

Thu, 13 Mar 2025 01:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 13 Mar 2025 01:57 PM IST
सार

आनंद नगर में आइस फैक्ट्री में गैस लीक की घटना हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है।

विज्ञापन
Ammonia gas leak in a factory in Jalandhar
फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर के मकसूदां थाना क्षेत्र में एक रिहायशी इलाके में बनी फैक्टरी से अमोनिया गैस लीक होने की घटना से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आनंद नगर में आइस फैक्टरी में गैस लीक की घटना हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्टरी की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। वहीं पुलिस व फायर विभाग भी मौके पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने फैक्टरी को लेकर प्रशासन को कई बार शिकायतें देने के साथ हाल ही में विरोध भी किया था। इस फैक्टरी को बंद करवाने के लिए प्रशासन से अपील की थी, लेकिन प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुलदीप आइस के नाम से फैक्टरी है। वीरवार को गैस के रिसाव को लेकर नोडल अफसर बलबीर सिंह को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और गैस के रिसाव बंद करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मनविंदर सिंह हुंदल ने बताया हमें पहले भी इस फैक्टरी से वायु और जल प्रदूषण की शिकायतें मिली थीं। जानकारी के मुताबिक यहां टेस्टिंग के दौरान गैस लीक हुई। फिलहाल बिजली आपूर्ति रोक दी गई है।

श्रम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि फैक्टरी से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। हमने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फैक्टरी की बिजली काट दी है। अगले 2-3 घंटों में हालात काबू में आ जाएंगे। प्रशासन और राहत टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



उधर, फैक्टरी मालिक का कहना है कि किसी तरह की गैस लीक नहीं हुई है। किसी ने अफवाह फैलाई है। दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। 

आसपास के लोगों ने आरोप लगाया कि फैक्टरी मालिक का लाइसेंस भी एक्सपायर हो चुका है, लेकिन  बावजूद इसके रिहायशी इलाके में फैक्टरी चलाई जा रही है। लोगों के मुताबिक फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed