फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   America stops visas for truck drivers of Punjabi origin

पंजाबियों को झटका: अमेरिका ने बंद किया ट्रक ड्राइवरों का वीजा... 1.5 लाख पंजाबी मूल के चालकों का क्या होगा?

Fri, 22 Aug 2025 06:16 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 22 Aug 2025 06:16 PM IST
सार

इसी साल फरवरी में अमेरिका ने बड़ी संख्या में अवैध रूप से यूएस गए भारतीयों को डिपोर्ट कर वापस भेजा था। इनमें बड़ी संख्या में पंजाब के लोग थे। ऐसे में अमेरिका ने पंजाबियों को फिर झटका दिया है। अमेरिका ने पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवरों का वीजा बंद कर दिया है। 

विज्ञापन
America stops visas for truck drivers of Punjabi origin
अमेरिका में पंजाबी मूल के ट्रक चालकों के वीजा पर रोक - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

भारत और अमेरिका के रिश्तों के बीच चल रही खटास के बीच पंजाबियों को बड़ा झटका लगा है। ट्रंप सरकार ने पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवरों का वीजा बंद कर दिया है। यह फैसला अमेरिका के फ्लोरिडा में पंजाब के ट्रक ड्राइवर के गलत यू-टर्न से हुए सड़क हादसे में 3 अमेरिकियों की मौत के बाद अमेरिका ने ड्राइवरों के वीजा पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं अमेरिका में डेढ़ लाख पंजाबी ट्रक चालकों पर भी तलवार लटक गई है। उन पर सख्ती किए जाने की संभावना है। लेकिन राहत की बात है कि रोक नए वीजा पर रहेगी, पुराने ड्राइवरों के वीजा रद्द नहीं होंगे।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीजा रोकने की बात कही है। विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने लिखा- तत्काल प्रभाव से हम व्यवसायिक ट्रक चालकों के लिए सभी वर्कर वीजा जारी करना रोक रहे हैं।
विज्ञापन


13 अगस्त को हुआ था हादसा
13 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बड़ा हादसा हुआ। इसमें भारतीय पंजाबी मूल ड्राइवर के गलत यू टर्न के कारण तीन अमेरिकी नागरिकों की जान चली गई। इसके बाद डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी में अवैध वीजा को लेकर बहस छिड़ गई। ट्रंप और कैलिफोर्निया प्रशासन ने एक-दूसरे को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया, जिसके बाद ट्रंप प्रशासन ने ड्राइवरों के नए वीजा पर रोक लगा दी। 2021 के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में विदेशी मूल के ट्रकिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की संख्या 7,20,000 तक पहुंच चुकी है। इनमें डेढ़ लाख के करीब ड्राइवर पंजाबी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में 24 हजार ट्रक ड्राइवरों की कमी
विदेशी ड्राइवरों की बढ़ती संख्या की वजह ट्रक ड्राइवरों की मांग है। इस साल की शुरुआत में वित्तीय कंपनी ऑल्टलाइन की एक रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिका में 24 हजार ट्रक ड्राइवरों की कमी है। इस कमी के कारण सामान समय पर नहीं पहुंच पाता और माल ढुलाई उद्योग को हर हफ्ते लगभग 95.5 मिलियन डॉलर का नुकसान होता है। जून 2025 के हालिया आंकड़े बताते हैं कि करीब 1.50 लाख सिख अमेरिकी ट्रकिंग उद्योग में काम कर रहे हैं, जिनमें से लगभग 90 फीसदी ट्रक ड्राइवर हैं।


डंकी रूट से अमेरिका गया था चालक
13 अगस्त हो हुए हादसे के दौरान ट्रक को 28 वर्षीय हरजिंदर सिंह चला रहा था। जांच में आया कि वह अवैध रूप से डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंचा था। इस दुर्घटना में मिनी वैन चला रहे 30 वर्षीय युवक, उसके साथ बैठी 37 वर्षीय महिला और 54 वर्षीय पुरुष तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह पहली बार है जब एक व्यक्ति की गलती से पूरी ट्रकिंग इंडस्ट्री पर असर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed