फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   amarnath yatra, one died, suspicious condition, person from muktsar, jalandhar, punjab

अमरनाथ यात्रा के दौरान मुक्तसर के व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत

Wed, 27 Jul 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Wed, 27 Jul 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra, one died, suspicious condition, person from muktsar, jalandhar, punjab
मौत - फोटो : demo
अमरनाथ यात्रा पर गए मुक्तसर के एक यात्री की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक का शव गुंड कस्बे में नहर से बरामद हुआ है। शव लेकर मुक्तसर पहुंचे परिजनों ने बुधवार को थाना सिटी प्रभारी से मिल हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने असलियत का पता लगाने की मांग की। उसके बाद मृतक का बठिंडा रोड स्थित श्मशानघाट में संस्कार किया गया।
विज्ञापन


बीती 12 जुलाई को शहर से अमरनाथ यात्रा के लिए एक बस रवाना हुई। उस बस में मुक्तसर से शंकर (40) भी गया था, जो वहां लापता हो गया। यह बस बाकी यात्रियों के साथ 20 जुलाई को वापस आ गई। मगर शंकर साथ नहीं लौटा। परिजन शंकर कां ढूंढने वापस जेएंडके गए। गुंड कस्बे की पुलिस ने बताया कि उन्हें वहां नहर से एक व्यक्ति का शव मिला है। वहां की पुलिस ने 174 की कार्रवाई करने के बाद शंकर का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


इस मामले में बुधवार सुबह मृतक की माता बिमला रानी अपने साथ अपने वाल्मीकि समाज के करीब सौ लोगों को साथ लेकर थाना सिटी प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह को मिले। उन्होंने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि उनका बेटा दुर्घटनाग्रस्त नहीं बल्कि उसकी कुछ लोगों ने उसकी हत्या की है। इस पूरे मामले की जांच की जाए। थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह ने कहा कि इस मामले में गुंड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। मामले की सच्चाई जानने के लिए वह बारीकी से जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed