{"_id":"5e7b57f08ebc3e76a112b55f","slug":"air-firing-in-jalandhar-jalandhar-news-pkl370591813","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल की रंजिश का नतीजा, कर्फ्यू में चलीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल की रंजिश का नतीजा, कर्फ्यू में चलीं गोलियां
विज्ञापन
जेल में रंजिश के बाद कर्फ्यू के दौरान शहर में बुधवार को एक गुट के तीन बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना राज नगर में मंड पैलेस के निकट घटी। इससे अफरातफरी मच गई एक तरफ पुलिस ने पूरा जिला सील कर रखा था तो दूसरी तरफ फायरिंग ने पुलिस बंदोबस्त की पोल खोलकर रख दी है। सूचना पाकर एसीपी वेस्ट बरजिंदर सिंह, एडीसीपी सिटी परमिंदर भंडाल व कई थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शिवम, काका व आकाश नामक हमलावरों के खिलाफ हवाई फायरिंग का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोल भी बरामद हुए हैं। यह घटना थाना बस्ती बावा खेल क्षेत्र के राजनगर में हुई है। राजनगर के मंड पैलेस में बुधवार दो बजे के आसपास अचानक दहशत का माहौल बन गया जब लोगों ने गोलियों की आवाजें सुनी। तरसेम निवासी राज नगर ने बताया कि कुछ लोग शराब का कारोबार उनके घर के पास कर रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो शराब तस्करों ने उन पर गोलियां चला दी। कोई भी गोली किसी को नहीं लगी है। मौके से तीनों हमलावरों के अलावा तरसेम का बेटा अमन भी मौके से भाग निकला।
एडीसीपी सिटी परमिंदर सिंह भंडाल के मुताबिक अमन व तीनों हमलावर शिवम, काका व आकाश कपूरथला जेल में बंद थे। जेल के अंदर ही इनमें रंजिश पैदा हो थी। बाहर आकर भी दोनों तरफ रंजिश बढ़ती जा रही। हमलावरों व तरसेम लाल का घर आसपास ही हैं। बुधवार को भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो तीनों हमलावरों ने हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। भंडाल ने कहा कि तरसेम लाल का परिवार भी आपराधिक प्रवत्ति का है।