{"_id":"6207e79a7a08f66d8a27de1b","slug":"administration-exerted-strength-for-the-security-of-pm-modi-s-rally-50-thousand-people-are-expected-to-come-jalandhar-news-pkl4418665143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की रैली की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने झोंकी ताकत, 50 हजार लोगों के आने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की रैली की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने झोंकी ताकत, 50 हजार लोगों के आने का अनुमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पंजाब आ रहे हैं। जालंधर के पीएपी मैदान में वह 14 फरवरी को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे जिसमें 50 हजार के करीब लोगों के शिरकत करने का अनुमान है। पीएम की चुनावी रैली को पार्टी और प्रशासन की तरफ से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले पीएम मोदी 5 जनवरी को पंजाब आए थे। तब पीएम की सुरक्षा में चूक होने की वजह से वापस लौटना पड़ा था।
इस मामले में पंजाब की चन्नी सरकार को लेकर सवाल उठाए गए थे। अब मुख्य सचिव से लेकर डीजीपी ने सारी ताकत पीएम की सुरक्षा को लेकर झोंक दी है। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी और पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ रैली स्थल का दौरा किया और जरूरी प्रबंधों और तैयारियों का जायजा लिया। डिप्टी कमिश्नर ने संबधित अथॉरिटी को निर्देश दिए हैं कि वह प्रबंधों को समय पर पूरा करें।
पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी वीके भावरा ने भी तैयारियों की मॉनिटरिंग खुद करनी शुरू कर दी है। दोनों अधिकारी रोजाना स्थानीय प्रशासन से पूरा ब्यौरा व जानकारी हासिल कर रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और दूसरे अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर 14 फरवरी को लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक के उचित इंतजाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पीएम की सुरक्षा का अग्रिम दस्ता पंजाब पहुंच चुका है। पीएम की सुरक्षा की टीम ने पीएपी मैदान पर निगरानी शुरू कर दी है और सुरक्षा बंदोबस्त खुद करवा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने जालंधर में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।