{"_id":"5784d3c54f1c1b1b0813e29f","slug":"actress-rakhi-sanwant-valmiki-tiger-force-action-committee-protest-shhtabdi-express-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ वाल्मीकि टाइगर फोर्स एक्शन कमेटी का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ वाल्मीकि टाइगर फोर्स एक्शन कमेटी का गुस्सा फूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 12 Jul 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री राखी सावंत की गिरफ्तारी की मांग पर वाल्मीकि टाइगर फोर्स एक्शन कमेटी ने मंगलवार को शताब्दी एक्सप्रेस रोक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सिटी रेलवे स्टेशन पर ही दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शताब्दी को रोक लिया।
करीब आधे घंटे तक धरना देने के बाद प्रदर्शनकारियों को हटाया गया। इसके बाद शताब्दी को जालंधर से अमृतसर के लिए रवाना किया गया। शताब्दी 20 मिनट की देरी से अमृतसर स्टेशन पहुंची।
कमेटी के अजय खौसला ने कहा कि राखी सावंत ने एक वीडियो वेबसाइट अपलोड करके भगवान वाल्मीकि के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया है, जो निंदनीय है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि भगवान वाल्मीकि के खिलाफ गलत टिप्पणी करने पर हमेशा के लिए रोक लगाई जाए। साथ ही उन्होंने राखी सावंत की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
कमेटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 72 घंटे में राखी सावंत की गिरफ्तारी न की गई तो देशभर में वाल्मीकि समाज की ओर से जोरदार संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान कुलदीप नाहर, सरबजीत भील, प्रवेश अटवाल, सोमा गिल और मुकेश मौजूद थे।