फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   accident, road accident, young man killed, fiancee injured, faridkot, jalandhar

सड़क हादसे में नौजवान की मौत, मंगेतर घायल

Wed, 27 Apr 2016 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Wed, 27 Apr 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
accident, road accident, young man killed, fiancee injured, faridkot, jalandhar
हादसा - फोटो : demo
कोटकपूरा रोड पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार के वृक्ष के साथ टकराने के चलते उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान फिरोजपुर निवासी नीशू पाल (27) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार फिरोजपुर निवासी मोनिका (20) अपने मंगतेर नीशू पाल के साथ कार में पेपर देने के लिए बठिंडा जा रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में कोटकपूरा रोड पर अचानक नीशू पाल ने कार का संतुलन खो दिया जिसके चलते कार सड़क से उतर कर वृक्ष के साथ जा टकराई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टरों ने नीशू पाल को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी मंगेतर मोनिका की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जांच कर रहे हवलदार शविंदर सिंह ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया गया है और युवती के होश में आने पर ब्यान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed