{"_id":"5811ed204f1c1b057fbc398e","slug":"accident-road-accident-three-people-died-three-different-places-civil-hospital-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन लोगों की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 27 Oct 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में वीरवार को विभिन्न हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। नकोदर रोड पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। वह सड़क पर पैदल जा रहा था कि एक अज्ञात वाहन उसे टक्कर मार गया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना भार्गव कैंप पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
मकसूदां फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से फुटपाथ पर जा गिरी, जिससे बाइक चालक को गंभीर चोटें लगी। लोगों की मदद से उसे नजदीकी निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरजीत के तौर पर हुई है। मृतक लंबा पिंड का रहने वाला था और सब्जी का काम करता था। थाना एक की पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
तीसरी दुर्घटना में कैंट रेलवे स्टेशन पर हुई। ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से महिला की मौत हो गई। जीआरपी मुलाजिमों के अनुसार महिला कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उतर रही थी कि अचानक ट्रेन चल पड़ी। उसका पैर फिसलने से वह गाड़ी के नीचे आ गई। महिला की मौत हो गई। मौके पर उसके पास से मोबाइल फोन मिला है, जिससे उसके घर का पता ढूंढा जा रहा है। जीआरपी पुलिस मुलाजिमों ने महिला के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।