{"_id":"577d0a624f1c1b6f0c7fb3b9","slug":"aam-adami-party-memorandum-send-police-department-aap-leader-muktsar-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप नेताओं ने थाना सदर प्रभारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नेताओं ने थाना सदर प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Wed, 06 Jul 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर के थाना सदर में शिकायत करते आप नेता व कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की नेता गगनदीप कौर मांगटकेर को फोन पर धमकियां मिलने पर आप नेताओं ने बुधवार को थाना सदर प्रभारी हरविंदर सिंह सरां को ज्ञापन सौंपा।
गगनदीप कौर के पति जसबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि फोन करने वाला व्यक्ति उसकी पत्नी को घर पर ही बैठे रहने की धमकियां दे रहा है। ऐसा न करने की हालत में वह उसे उठाकर ले जाने की बात भी कह रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाया जाए।
आप नेता ने कहा कि अगर किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस दौरान बलदेव सिंह आजाद, भुपेंद्र कौर प्रीत, सुशील, मास्टर जसपाल सिंह, बचित्तर सिंह, सरबजीत सिंह हैबपी, बलविंदर कौर, बिंदर सिंह, देव राज शर्मा, हरचरण चन्नी, रमेश अरनीवाला और सरबजीत सिंह मौजूद थे।
थाना प्रभारी हरविंदर सिंह सरां ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह इस मसले का जल्द ही हल कर देंगे। दूसरी ओर शिकायत में दर्ज करवाए नंबर पर संपर्क करने पर व्यक्ति ने अपना नाम न बताते हुए कहा कि वह तो फगवाड़ा में रहता है और अपना कारोबार करता है। उसे किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है।