{"_id":"65bd2d53be2f3b7ef00b8e51","slug":"a-mobile-phone-and-drugs-were-found-in-the-jail-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-101788-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जेल में से एक मोबाइल और मादक पदार्थ मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जेल में से एक मोबाइल और मादक पदार्थ मिले
Fri, 02 Feb 2024 11:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। जेल अधिकारियों को चेकिंग दौरान जेल परिसर से चार पैकेट मिले, इनमें 38 तंबाकू की पुड़ियां बरामद हुई हैं। इसके अलावा बैरक के पीछे खाली जगह में जमीन में दबाया हुआ एक मोबाइल मिला है। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार जेल अधिकारियों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट सुखजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ जेल परिसर की चेकिंग कर रहे थे। जेल में बने बगीचे से चार पैकेट मिले, जो किसी शरारती तत्व ने बाहर से जेल के अंदर फेंके थे। उक्त पैकेटों से 38 तंबाकू की पुड़ियां मिली हैं। इसके अलावा ब्लाक नंबर-तीन की बैरक नंबर-पांच के पीछे खाली जगह पर जमीन में दबा हुआ एक मोबाइल मिला है। यह मोबाइल किस बंदी का है इसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस के मुताबिक उक्त सामग्री किसी बंदी ने मंगवाई थी जो जेल अधिकारियों के हाथ लग गई।