फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A gradual hunger strike against broken roads in Pathankot

टूटी सड़कों के खिलाफ क्रमिक अनशन

Sun, 11 Oct 2020 06:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
A gradual hunger strike against broken roads in Pathankot
सुजानपुर में सरकार और नगर काउंसिल के खिलाफ नारेबाजी करते हिंदू सुरक्षा समिति के सदस्य। - फोटो : PATHANKOT
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति ने सुजानपुर के पुल नंबर 5 से श्मशान घाट को जाने वाले दो सड़कों की दुर्दशा के विरोध में रविवार से क्रमिक अनशन शुरू किया है। समिति सदस्यों ने प्रदेश सरकार और नगर काउंसिल के खिलाफ नारेबाजी कर दोनों सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश युवा सचिव लक्की सरमाल और जिला देहाती प्रमुख सनी कुमार की अगुवाई में शुरू किए गए आंदोलन में चेयरमैन सुरिंदर मन्हास व हिंदू तख्त के प्रचारक पुनीत सिंह, जिलाध्यक्ष रमन कुमार ने शिरकत की। सुरेंद्र मन्हास ने बताया कि सुजानपुर में शमशान को जाने के लिए 2 रास्ते हैं और दोनों रास्तों की हालत बहुत खस्ता है। बरसात के दिनों में दोनों सड़कें तालाब का रूप धारण कर लेती हैं। उन्होंने कहा कि समिति पिछले लंबे समय से सुजानपुर की खस्ताहाल सड़कों को ठीक करने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी नगर काउंसिल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि जल्ददोनों सड़कों की हालत में सुधार न किया गया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा और भूख हड़ताल का सिलसिला निरंतर चलेगा। इस मौके पर विक्की ठाकुर, ईशान कालिया, अश्विनी शर्मा, गणेश कुमार, सुभाषचंद्र, रमण कुमार, प्रिंसिपल बलवीर सलारिया, सुच्चा सिंह बोपाराए, यशपाल, रिंकू, संजीव कुमार, ऋषि, अमित शर्मा, रमन ठाकुर, संजू, लाडी कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed