फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A bloody clash broke out between two groups of prisoners, with the assistant superintendent and constable also beaten

Jalandhar News: कैदियों के दो गुटों में खूनी झड़प, सहायक अधीक्षक व हवलदार को भी पीटा

Sat, 20 Sep 2025 10:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 20 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
A bloody clash broke out between two groups of prisoners, with the assistant superintendent and constable also beaten
दोनों कर्मियों सहित तीन कैदी घायल, 23 कैदियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुक्तसर। जिला जेल में कैदियों के दो गुटों में खूनी झड़प हो गई, यह झड़प पिछले तीन दिन से चल रही है। झड़प के दौरान बचाव में आए सहायक अधीक्षक सुखमंदर सिंह और हवलदार मंगल सिंह को कैदियों ने लोहे की राॅड से पीटा।
हवलदार मंगल सिंह की दोनों टांगें और सिर फोड़ दिया। इसी बीच दोनों गुटों के लगभग आठ कैदी भी घायल हुए हैं। जेल प्रशासन की ओर से घायल दो कर्मचारियों और तीन कैदियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। हवलदार मंगल सिंह के सिर पर 18 टांके लगे हैं। वहीं कुछ कैदियों को मामूली चोटें आई हैं। अस्पताल में भर्ती हवलदार मंगल सिंह ने बताया कि झगड़ा करने वाले कैदी हत्या सहित अन्य मामलों में सजा काट रहे हैं। उधर, जिला जेल प्रशासन के बयान पर थाना सदर पुलिस ने दोनों गुटों के 23 कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। झगड़े को रोकते समय कैदियों ने कर्मचारी राजवीर सिंह पर भी हमला किया और उसकी वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन


जिला जेल मुक्तसर के सहायक अधीक्षक नछत्तर सिंह ने बताया कि 18 सितंबर की शाम लगभग 6:30 बजे कैदी गुरमीत सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरप्रीत, सुरिंदर सिंह, रोहित, गौरव, अमरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, नेल्सन मसीह, मनजीत सिंह, समेल शेर ने ड्यूटी पर तैनात पेस्को कर्मचारी राणा सिंह के साथ धक्का-मुक्की की और ब्लाॅक छह बंद बैरक की जबरन चाबियां छीन लीं और राणा सिंह को ब्लाॅक के अंदर बंद कर दिया। कर्मचारी राणा सिंह ने ब्लाॅक छह से ही सीटी बजाकर गार्डों को सतर्क किया और मौके पर मौजूद सहायक अधीक्षक सुखमंदर सिंह ने उन्हें रोकने के इरादे से सभी कैदियों का पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर कैदियों ने बंधी लोहे की राॅड से ब्लॉक डी-एडिक्शन का ताला तोड़ दिया और ब्लॉक डी-एडिक्शन के अंदर चले गए। जब ब्लॉक डी-एडिक्शन में तैनात कर्मचारी राजवीर सिंह पेस्को ने हमलावर कैदियों को रोकने की कोशिश की तो कैदियों ने कर्मचारी राजवीर सिंह पर भी हमला किया और उसकी वर्दी फाड़ दी। हमलावरों ने दो राॅड और एक तेजधार हथियार के साथ कैदियों पर हमला किया और कुछ कैदी मौके पर घायल हो गए लेकिन सहायक अधीक्षक वरिंदर कुमार, सुखमंदर सिंह और नछत्तर सिंह ने स्थिति को नियंत्रित किया और हमला करने गए कैदियों को वापस ब्लॉक छह में ला बंद कर दिया। इसमें कई कैदी घायल हो गए और जेल कर्मचारी सहायक अधीक्षक सुखमंदर सिंह को भी चोटें आईं। शनिवार को फिर से कैदियों में विवाद हो गया और हवलदार मंगल सिंह बचाव में आए तो कैदियों ने उसे बेरहमी से पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया।


थाना सदर में पुलिस ने गुरमीत, बलजिंदर, गुरप्रीत सिंह, सुरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। रोहित, अमरिंदर, गुरप्रीत सिंह, नेल्सन मसीह, मनजीत सिंह, समैल शेरू, मनदीप सिंह, परमिंदर सिंह, सूरज, जशनप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed