{"_id":"63360a0b1311b626dd077089","slug":"833-days-appointment-waiting-time-for-us-visitor-visa-for-people-of-indian-origin","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी: भारतीय मूल के लोगों के लिए अमेरिकी विजिटर वीजा के लिए 833 दिनों का अपॉइंटमेंट वेटिंग टाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी: भारतीय मूल के लोगों के लिए अमेरिकी विजिटर वीजा के लिए 833 दिनों का अपॉइंटमेंट वेटिंग टाइम
Fri, 30 Sep 2022 02:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह
सुरिंदर पाल, संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:41 AM IST
सार
भारत से अमेरिका का विजिटर वीजा लेने के लिए 833 दिन अपॉइंटमेंट वेटिंग टाइम दिखा रहा है। जबकि चीन से दो दिन में अपॉइंटमेंट टाइम है। अमेरिका में बसे भारतीय पेशेवर बुरे फंसे है, जिन्हें तीन साल बाद अमेरिका से वापस आना पड़ता है। अमेरिका के स्टूडेंट्स वीजा ने भी विद्यार्थियों की चिंता बढ़ाई है।
विज्ञापन
वीजा
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में जितने अंतरराष्ट्रीय छात्र पढ़ने के लिए जाते हैं, उनका 20 फीसदी हिस्सा सिर्फ भारतीय छात्र होते हैं। इन दिनों भारतीय छात्रों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि अमेरिका दूतावास 430 दिन का समय स्टूडेंट वीजा के लिए मांग रहा है और वहीं भारतीय मूल के लोगों के लिए अमेरिका का विजिटर वीजा अपॉइंटमेंट वेटिंग टाइम 833 दिन है।
विज्ञापन
सबसे अधिक बुरी हालत अमेरिका में भारतीय पेशेवर की है, जिनको तीन साल बाद अमेरिका से स्टैंप आउट कर दोबारा एंट्री करवानी पड़ती है। भारतीय पासपोर्ट होने के कारण उनको वीजा मिल नहीं रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी अमेरिका में एच-1बी वीजा पर काम करने वाले भारतीयों के सामने आ रही है।
विज्ञापन
उन्हें एक निश्चित अवधि (तीन वर्ष) के बाद अमेरिका से बाहर जाकर एक बार स्टांपिंग करवानी होती है। इसके लिए जिन पेशेवरों को अगले दो-तीन महीने में अमेरिका से बाहर जाना है उन्हें वापसी के लिए भारत समेत किसी दूसरे देशों में भी अमेरिकी दूतावासों में वीजा के लिए साक्षात्कार का जल्द समय नहीं मिल रहा है। 2020-21 के दौरान भारत से अमेरिका जाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 1,67,582 थी।
विज्ञापन
अमेरिकी वेबसाइट से पता चलता है कि भारतीय मूल के लोगों के लिए विजिटर वीजा के लिए 833 दिनों का अपॉइंटमेंट वेटिंग टाइम है। जबकि बीजिंग के लिए वेटिंग टाइम केवल दो दिन है। पाकिस्तान लोगों को विजिटर वीजा के लिए 450 दिन इंतजार करना है।
भारतीय छात्रों में काफी तनाव है : सुकांत
स्टडी वीजा एक्सपर्ट सुकांत त्रिवेदी का कहना है कि भारतीय छात्र तनाव में हैं। भारतीय छात्र उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका जाते हैं लेकिन वीजा प्रक्रिया की देरी ने तनाव पैदा कर रखा है और भविष्य को लेकर वे काफी चिंतित भी हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने मामले को अमेरिका के समक्ष मजबूती से उठाया है और उम्मीद है कि इसका हल निकल जाएगा।
अमेरिका भारत पर बना रहा है दबाव, बाकी देशों के लिए आसान क्यों ?
कनाडा के वरिष्ठ लेखक गुरप्रीत सिंह सहोता का अपना तर्क है कि अमेरिका भारत के ऊपर दबाव बना रहा है। अगर अमेरिका के लिए वीजा संकट है तो बाकी देशों के लिए क्यों नहीं है ? चीन से तो दो दिन में वीजा मिल जाता है। कोरोना के कारण बैकलॉग की समस्या नहीं है, अगर होती तो बाकी देशों से अमेरिका के लिए वीजा आवेदकों पर भी संकट गहराता।
टूरिस्ट भी नहीं जा पा रहे हैं अमेरिका, 50 लाख भारतीयों की आबादी है अमेरिका में : रमन कुमार
एयर कारपोरेट के एमडी रमन कुमार का कहना है कि भारतीयों की आबादी अमेरिका में 50 लाख का आंकड़ा छू रही है। भारत से किसी के रिश्तेदार ने अगर अमेरिका में शादी ब्याह या दुख तकलीफ में जाना हो तो वह नहीं जा सकता है। रमन ने विदेश जाने की इच्छा रखने वाले यात्रियों से अनुरोध किया है कि जब तक वीजा नहीं मिल जाता, तब तक एअर टिकट भी नहीं खरीदें। अमेरिका के लिए छुट्टियां मनाने के लिए जाने वाले लोग भी परेशान हैं। रोजाना ढेरों आवेदन तो आ रहे हैं लेकिन वीजा के लिए एप्वाइंटमेंट ही नहीं है, आवेदन कैसे करेंगे ?
अमेरिका जाना था परिवार के साथ, लंबे समय से इंतजार में : राजीव
प्रापर्टी कारोबारी राजीव भारद्वाज की लंबे समय से परिवार सहित अमेरिका घूमने की तमन्ना थी, लेकिन वीजा के लिए टाइम ही नहीं मिल रहा है। सारे दस्तावेज तैयार पड़े हैं लेकिन टूरिस्ट वीजा के लिए 800 से अधिक दिन की वेटिंग है।