{"_id":"5b6c70c64f1c1be2588b5e2b","slug":"81533833414-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में अनट्रेंड क्लास फोर से करवाते है मरीज का ईलाज डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में अनट्रेंड क्लास फोर से करवाते है मरीज का ईलाज डाक्टर
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
-पलस्तर काटते समय टांग पर लगाए कट, सेहत मंत्री को शिकायत
फगवाड़ा। सिविल अस्पताल फगवाड़ा में डाक्टर मरीजों का इलाज खुद करने के बजाय अनट्रेंड क्लास फोर से करवाते है, जिसमें आपरेशन थियेटर का काम तक शामिल है। अस्पताल में हड्डियों के विशेषज्ञ डाक्टर द्वारा फ्रैक्चर के बाद मरीज का पलस्तर खोलने का काम क्लास फोर से करवाया गया, जिसने महिला मरीज की टांग पर काफी कट लगा दिए। मामले में पंजाब में सेहत मंत्री को शिकायत कर दी गई है। शिकायतकर्ता राजिंदर सिंह वासी खेड़ा मस्जिद, फगवाड़ा ने बताया कि उसकी माता के पैर में फ्रैक्चर हो गया। जिसके लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. राजेश कुमार से इलाज के लिए ले कर गया। जिन्होंने बाहर से समान मंगवाया तथा आपरेशन थिएटर में डाक्टर की बजाय किसी अन्य युवक ने पलस्तर लगा कर 21 दिन बाद आने के लिए कहा। 8 अगस्त को 21 दिन पूरे होने पर वो अपनी माता को लेकर अस्पताल गया तो डा. राजेश ने फिर बाहर से एक्स-रे करवाने के लिए कहा। फीस जमा कराने के बाद उन्होंने मरीज को आपरेशन थिएटर ले जाने के लिए कहा। काफी समय केह इंतजार के बाद डाक्टर साहिब नहीं आए तथा बाद एक क्लास फोर कर्मचारी जिसने अपना नाम ओम प्रकाश यादव बताया ने बड़ी बेरहमी से पलस्तर काटा तथा इस दौरान उसकी माता की टांग पर काफी गहरे टक लगा दिए। उन्होंने मामले की शिकायत सेहत मंत्री पंजाब को करते मामले की जांच करवाने तथा आपरेशन थिएटरों में क्लास फोर कर्मचारियों को हाथों मरीजों की जिंदगी के हो रहे खिलवाड़ को बंद कराने की मांग की है। उन्होंने ऐसे लापरवाह डाक्टर तथा अनट्रेंड स्टाफ को ऐसे काम से अलग किए जाने की मांग भी की है।
फोटो 09केपीटीपीपीएचजी01
अनट्रेंड क्लास फोर द्वारा पलस्तर काटने दौरान मरीज की टांग पर लगे कट के निशान