फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   टीमें बनाकर शहर में चल रहे ट्रकों को रोकेंगे हड़ताली ट्रांस्पोर्टर

टीमें बनाकर शहर में चल रहे ट्रकों को रोकेंगे हड़ताली ट्रांस्पोर्टर

Tue, 24 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
टीमें बनाकर शहर में चल रहे ट्रकों को रोकेंगे हड़ताली ट्रांस्पोर्टर
टीमें बनाकर शहर में चल रहे ट्रकों को रोकेंगे हड़ताली ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। शुक्रवार से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे ट्रक ऑपरेटरों व ट्रांसपोर्टरों की ओर से हड़ताल के पांचवें दिन मंगलवार को भी रोष प्रदर्शन किया गया। इससे पहले सभी ट्रांसपोर्टरों ने एक मीटिंग की, जिसमें इस संघर्ष को ओर तेज करने के लिए रणनीति बनाई गई। वर्कशॉप चौक के पास रखी गई इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि सभी ट्रांसपोर्टर इकट्ठे होकर टीमें बनाकर शहर में चल रहे ट्रकों को रोकेंगे। इस दौरान दूध सब्जी व अन्य चीजों की सप्लाई रोकने की बात भी कही गई। इस दौरान यह फैसला भी लिया गया कि ट्रांसपोर्टरों की तरफ से रात को भी नाके लगा कर चल रहे ट्रकों को रोका जाएगा। इस दौरान जो ट्रांसपोर्टरों के दफ्तर खुले हुए थे, उनको भी बंद करवाया गया। शहर में चल रहे ट्रकों की रोष स्वरूप टायरों की हवा निकाली गई। मीटिंग के दौरान ऑल इंडिया मोटर ट्रेडर्स कांग्रेस के प्रधान जगजीत कंबोज, ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू आदि ने कहा कि जब तर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती, यह हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, ऑल इंडिया में चल रही ट्रकों की हड़ताल में कुछ ट्रक ऑपरेटर द्वारा शामिल न होने व ट्रकों को चलाए जाने के कारण हड़ताली ट्रक ऑपरेटरों व ट्रांसपोर्टरों में काफी रोष पाया जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed