{"_id":"594fd7c44f1c1b3b6f8b4a16","slug":"81498404804-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में ईसाई भाईचारे का उग्र प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में ईसाई भाईचारे का उग्र प्रदर्शन
Updated Sun, 25 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर में ईसाई भाईचारे का उग्र प्रदर्शन
नकोदर रोड जाम, टायर फूंककर रोडवेजकी बस के शीशे भी तोड़े
पास्टर से मारपीट व गलत टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
एक पास्टर से मारपीट व ईसाई धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ ईसाई भाईचारे का गुस्सा फूट पड़ा। उक्त व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग पर ईसाई भाईचारे ने कैंट स्थित सेंट लुक चर्च में एकत्र होकर रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई तो भारी संख्या में लोगों ने नकोदर रोड पर जाम लगा दिया।
इस दौरान ईसाई धर्म के लोगों ने रोड पर टायर जला दिए और रास्ता रोक दिया। लोगों ने सड़क से गुजर रहे वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। रोडवेज की बस के शीशे तोड़ दिए गए। यह प्रदर्शन शाम 7.30 बजे शुरू हुआ। खबर लिखे जाने तक जारी रहा।
मामला खराब होता देख पुलिस मौके पर पहुंची और आला अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करने की कोशिश की। ईसाई भाईचारे के लोग उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
उक्त नेताओं ने कहा कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने पास्टर से मारपीट की थी और धर्म के खिलाफ टिप्पणी की थी। पुलिस की ओर से उक्त व्यक्ति को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करे। इस पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाऐगी। पुलिस की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शांत हुए।