{"_id":"594aab284f1c1bba758b46a0","slug":"81498065704-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत विभाग को मिले मलेरिया के तीन पॉजीटिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत विभाग को मिले मलेरिया के तीन पॉजीटिव केस
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर जिले में मलेरिया के तीन मरीज मिले
क्षेत्र में नहीं हो रहा मच्छर मार दवा का छिड़काव
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
शहर में मलेरिया के तीन मरीज सेहत विभाग के सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज गुरुहरसहाय और दो मरीज सरहदी क्षेत्र ममदोट के हैं। बारिश के बाद शहर में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र में मच्छर को समाप्त करने के लिए स्वास्थ विभाग की ओर फॉगिंग भी नहीं कराई जा रही है। बारिश के बाद शहर से सटे क्षेत्र रिखी कालोनी, विकास विहार, अमन नगर, गुरुनानक नगरी, सूरज नगरी के अलावा अन्य क्षेत्रों में मच्छरों ने आतंक मचा रखा है। अगर दवा का छिड़काव नहीं हुआ तो डेंगू व मलेरिया को रोकना मुश्किल हो जाएगा।
विभाग में 104 पद खाली
सेहत विभाग के मलेरिया शाखा में 104 कर्मियों के पद खाली पड़े हैं। फिरोजपुर जिले की देख-रेख सिर्फ 19 कर्मी कर रहे हैं। शाखा में 123 कर्मियों की जरूरत है। यही कारण है कि क्षेत्र में फॉगिंग नहीं हो पा रहा है और लोगों को मलेरिया संबंधित जागरूक नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा अर्बन मलेरिया स्कीम के तहत चल रहे कार्यालयों में 18 मुलाजिमों की जरूरत है।
उधर, जिला एपिडिमोलोजिस्ट अधिकारी डा. युवराज का कहना है कि बेशक विभाग में मुलाजिमों की कमी है। लेकिन जिस इलाके में मरीज सामने आते हैं वहां विभाग की ओर से फॉगिंग कराई जाती है।