फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कांग्रेस की टिकट के दावेदार सोढी और घुबाया

कांग्रेस की टिकट के दावेदार सोढी और घुबाया

Wed, 13 Mar 2019 10:19 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की टिकट के दावेदार सोढी और घुबाया
फिरोजपुर में कांग्रेस काट रही 30 वर्ष से वनवास
विज्ञापन

खेल मंत्री सोढ़ी और सांसद घुबाया ने किया टिकट का दावा
अकाली दल से सेखों और ररसिमरत कौर बादल की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। फिरोजपुर लोकसभा हलके से कांग्रेस टिकट से चुनाव लड़ने की दावेदारी गुरुहरसहाए के विधायक व खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और सांसद शेर सिंह घुबाया जता रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल (ब) से पूर्व सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों और हरसिमरत कौर बादल का नाम सामने आ रहा है। आम आदमी पार्टी से दस लोगों ने चुनाव लड़ने की दावेदारी जताई है, पिछले चुनाव में आप प्रत्याशी रहे वकील सतनाम सिंह कंबोज अब कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
सियासी जानकारों के मुताबिक कांग्रेस पिछले तीस वर्षों से फिरोजपुर लोकसभा हलके से पराजित होती आ रही है। यहां से कांग्रेस टिकट के दावेदार सोढ़ी और घुबाया हैं। कांग्रेस पिछले तीस साल का रिकार्ड तोड़ने के लिए पिछले दो चुनावों में अकाली दल की टिकट से चुनाव जीतते आ रहे घुबाया को चुनाव मैदान में उतार सकती है। कुछ दिन पहले ही घुबाया दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले थे और कांग्रेस में शामिल हुए थे। तभी से कांग्रेस के अन्य दावेदारों को संकेत मिल गए थे कि घुबाया को ही कांग्रेस फिरोजपुर लोकसभा हलके से चुनाव मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन

घुबाया अकाली दल से 2009 और 2014 का चुनाव फिरोजपुर हलके से ही जीते थे। अकाली दल में उनका मान-सम्मान नहीं होने पर घुबाया कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस में शामिल होने से पहले घुबाया कह चुके हैं कि उन्हें टिकट नहीं दिया तो वह आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर अकाली दल से पहले हरसिमरत कौर बादल के चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही थी। अब पूर्व सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों का नाम आने लगा है। इन दोनों में से कौन उचुनाव लड़ेगा इसका फैसला एक सप्ताह के भीतर फिरोजपुर में अकाली दल की होने वाली रैली में होगा। बताया जा रहा है कि सुखबीर बादल रैली में फिरोजपुर हलके से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी की घोषणा करेंगे। अकाली दल से दो बार जोरा सिंह मान और दो बार शेर सिंह घुबाया चुनाव जीत चुके हैं। पिछले तीस साल में कांग्रेस ने यहां से कई दिग्गज नेता चुनाव मैदान में उतारे थे। वह भी फिरोजपुर की सीट कांग्रेस की झोली में नहीं डाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed