{"_id":"5b85720d42c792463f794ad5","slug":"71535472141-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस की दो सीटों के लिए 31 को काउंसलिंग करेगी बीएफयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस की दो सीटों के लिए 31 को काउंसलिंग करेगी बीएफयू
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस की दो सीटों पर 31 को काउंसलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने राज्य के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस की 2 व बीडीएस की 229 खाली सीटों को भरने के लिए अंतिम चरण की काउंसलिंग करने का फैसला किया है। एमबीबीएस के लिए 31 अगस्त और बीडीएस के लिए 6 व 15 सितंबर को काउंसलिंग रखी गई है।
यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक तीन चरण की काउंसलिंग के बाद राज्य के दो मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 1-1 सीट खाली पड़ी है। इनमें से एक सरकारी मेडिकल कॉलेज से संबंधित सीट को विद्यार्थी ने एम्स में दाखिला मिल जाने के चलते छोड़ दिया है, जबकि एक निजी मेडिकल कॉलेज में एक विद्यार्थी के फीस भरने में असमर्थ रहने के लिए सीट खाली रह गई है। पिछले दो माह के दौरान राज्य के 8 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 1125 सीटों के लिए तीन चरण की काउंसलिंग हो चुकी है। 31 अगस्त को प्रस्तावित काउंसलिंग के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने योग्य उम्मीदवारों से नए सिरे से आवेदन भरने का निमंत्रण दिया है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने राज्य के डेंटल कॉलेजों में खाली 229 बीडीएस सीटों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसकी काउंसलिंग का पहला दौरा 6 सितंबर को होगा जबकि दूसरा दौर 15 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।