फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पीलिया प्रभावित एरिया में पहुंची चंडीगढ़ से टीम

पीलिया प्रभावित एरिया में पहुंची चंडीगढ़ से टीम

Thu, 16 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
पीलिया प्रभावित एरिया में पहुंची चंडीगढ़ से टीम
कपूरथला।
विज्ञापन

दूषित पानी के कारण पीलिया की चपेट में आए मंसूरवाल दोनां क्षेत्र मेें चंडीगढ़ से टीम जांच करने के लिए पहुंचे। 35 पीलिया और 8 काला पीलिया के शिकार लोगों की टीम ने गहनता से जांच की। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम भी हरकत में आई हुई है।
चंडीगढ़ से आई सेहत विभाग की टीम में शामिल डा. सीमा अग्रवाल ने मंसूरवाल दोनां का दौरा किया। उनके साथ सिविल अस्पताल कपूरथला के जिला एपीडीमोलोजिस्ट डा. शोभना बांसल, सीएससी काला संघिया की टीम के सदस्य सुखबीर सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, बलविंदर कौर भी शामिल थीं। टीम ने पार्षद हरबंस सिंह वालिया और अमृतपाल कौर वालिया से भी मुलाकात की। पानी की हो रही लीकेज संबंधी बात की गई और घर-घर जा कर मरीजों का चेकअप किया गया। मंसूरवाल दोनां में सीवर लाइन की लीकेज के कारण घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। दूषित पानी के सेवन से मंसूरवाल दोनां के घर-घर में लोग पीलिया से पीड़ित हो गए थे।
विज्ञापन

नगर काउंसिल के कर्मचारी मंगलवार सुबह से मंसूरवाल दोनां के सीवर पाइप की लीकेज की तलाश के लिए खुदाई करने में जुट गई लेकिन बुधवार देर रात तक भी लीकेज का पता नहीं चल पाया। दो दिन से पानी की सप्लाई बंद करने के कारण नगर काउंसिल की ओर से फिलहाल टैंकरों से पानी मुहैया करवाया जा रहा है। नगर काउंसिल के ईओ कुलभूषण गोयल का कहना है कि सीवर लाइन की लीकेज ठीक की जा रही है। जैसे ही कर्मचारियों को लीकेज मिल जाती है तो उसे तुरंत बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed