{"_id":"5955226d4f1c1b2a328b4605","slug":"71498751597-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के बाद डेढ़ साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन के बाद डेढ़ साल के बच्चे की मौत
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद डेढ़ साल के बच्चे की मौत
महिला ने लगाया डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
गांव अठोला की रहने वाली एक महिला ने दोआबा अस्पताल के एक डॉक्टर पर उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे का सही तरीके से इलाज न करने का आरोप लगाया है। इस वजह से उसके बेटे की मौत हो गई।
वीरवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान शरणजीत कौर ने कहा कि उनका बेटा किसी बीमारी से पीड़ित था। उन्होंने उसे दोआबा अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसके बेटे का दूरबीन से ऑपरेशन की बात कही। लेकिन उनसे कहे बिना ही डॅाक्टर ने उनके बेटे का स्टीचिंग ऑपरेशन कर दिया। महिला ने कहा कि इसके कुछ समय बाद ही उनके बेटे की मौत हो गई।
महिला ने आरोप लगाया है कि अस्पताल के डॉ. अजय साहनी की लापरवाही से ही बच्चे की मौत हुई है। महिला ने पुलिस व प्रशासन से अपील की है कि डॉक्टर पर कार्रवाई कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।
विज्ञापन
डॉक्टर अजय साहनी का कहना है कि उन्होंने बच्चे का इलाज सही ढंग से किया था, लेकिन उनके रोकने के बावजूद बच्चे की माता ने उसे दूध पीला दिया गया। इससे बाद बच्चे की तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। उनकी ओर से इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है।