{"_id":"594fd7cb4f1c1b4d7b8b485f","slug":"71498404811-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप नेता ने उठाया किसानों को पानी न मिलने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नेता ने उठाया किसानों को पानी न मिलने का मुद्दा
Updated Sun, 25 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को नहीं मिल रहा पानी, बढ़ी परेशानी
आप नेता ने नहरी विभाग के अफसरों को करवाया अवगत
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
नहरी विभाग की ओर से किसानों को पानी मुहैया नहीं करवाया जा रहा है। इससे किसान परेशान हो रहे हैं। कैंट हलके से आप की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले एचएस वालिया ने किसानों का मुद्दा उठाया है। वालिया ने नहरी विभाग के अफसरों को किसानों की हालत से अवगत करवाते हुए नहरों में पानी छोड़ने के लिए कहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग ने दो दिन में पानी नहीं छोड़ा तो वे किसानों के हक में विभाग के खिलाफ संघर्ष करने को मजबूर हो जाऐंगे। सीजन के बावजूद विभाग की ओर से पानी न छोड़ना किसानों के प्रति लापरवाही का सबूत है। उन्होंने विभाग के एक्सईएन को साफ कह दिया है कि अगर जल्द ही पानी न छोड़ा गया तो किसानों के लिए वे किसी भी स्तर पर संघर्ष करने से गुरेज नहीं करेंगे।