{"_id":"594aa76f4f1c1bd5698b4604","slug":"71498064751-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब एक साल पहले बने रेलवे अंडर ब्रिज का गिरा गार्डर, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब एक साल पहले बने रेलवे अंडर ब्रिज का गिरा गार्डर, बड़ा हादसा टला
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे अंडर ब्रिज का गिरा गार्डर, बड़ा हादसा बचा
पूर्व कैबिनेट मंत्री हेनरी ने निर्माण में लगाए घटिया मैटीरियल की निंदा की
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
करीब एक साल पहले चंदन नगर में बने रेलवे अंडरब्रिज का गार्डर बुधवार को अचानक नीचे गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यातायात बुरी तरह से जाम हो गया।
बुधवार दोेपहर जब गार्डर गिरा तब वहां से दो लोग गुजर रहे थे। घबराकर एक व्यक्ति बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हेनरी ने अंडरब्रिज बनाने में इस्तेमाल किए गए घटिया मैटीरियल की निंदा की। हेनरी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से अकाली-भाजपा सरकार की ओर से बनाए गए इस अंडरब्रिज घोटाले की जांच की मांग करेंगे।
उन्होंने कहा कि घटिया मैटीरियल से बनाया गया अंडरब्रिज आम लोगों के लिए खतरे का कारण बन सकता है। नगर निगम ने करीब 50 करोड़ रुपये खर्च कर बीते साल चंदन नगर रेलवे अंडर ब्रिज बनाया था। इसका उत्तरी क्षेत्र के तत्कालीन भाजपा विधायक केडी भंडारी ने जमकर क्रेडिट लिया था। इस अंडरब्रिज को भाजपा अपने कार्यकाल का मील पत्थर बता रही थी। अंडरब्रिज का अब गार्डर गिरने से क्वालिटी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।