{"_id":"5c7d584abdec221452749343","slug":"61551718474-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने गैरहाजिर 11 बीएलओज को जारी किये कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने गैरहाजिर 11 बीएलओज को जारी किये कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी
ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर दिया गया आदेश, जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए थे बूथ कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। ड्यूटी से गैरहाजिर रहे 11 बीएलओ को डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी बूथों पर दो दिनों का विशेष बूथ कैंप लगाने का आदेश जारी किए थे। इसमें ये सभी बूथ लेवल अफसर इस विशेष कैंप में शामिल नहीं हुए थे।
चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार नकोदर के बूथ नंबर-10, जालंधर कैंट हलके के बूथ नंबर-53, बूथ नंबर-84, बूथ नंबर-115 व बूथ नंबर-148, फिल्लौर क्षेत्र के बूथ नंबर-21 और बूथ नंबर-36, जालंधर नार्थ के बूथ नंबर-10, बूथ नंबर-56 व आदमपुर के बूथ नंबर 142 व बूथ नंबर 48 के बीएलओ दो दिन के विशेष कैंप के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए थे। इसके बाद डीसी जालंधर ने संबंधित चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसर (एआरओ) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ड्यूटी में लापरवाही करने वाले सभी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के आदेश जारी किए।
डीसी ने कहा कि चुनाव ड्यूटी राष्ट्रीय सेवा है और हर एक अधिकारी व कर्मचारी का फर्ज है कि वह इस ड्यूटी को लगन के साथ पूरी करें। ड्यूटी में कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के स्पेशल कैंपस के दौरान गैरहाजिर रहे बीएलओ को नियम तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी और उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। डीसी ने कहा कि पहले सभी गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर बीएलओ गैरहाजिर थे। उन सभी बूथों पर लोगों की सुविधा के लिए 5 मार्च को विशेष बूथ लेवल कैंप लगाया जाएगा। डीसी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ लेवल कैंप का आयोजन किया गया ताकि सभी वोटरों को वोटर सूची में अपने नाम की ठीक करवाने, नई वोटर बनवाने और वोटर कार्ड में किसी भी तरह की तब्दीली करवाने में मदद मिल सके।