फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जालंधर के 19 सरकारी स्कूल बनेगें स्मार्ट, 1.45 करोड़ रूपये होंगे खर्च

जालंधर के 19 सरकारी स्कूल बनेगें स्मार्ट, 1.45 करोड़ रूपये होंगे खर्च

Sat, 28 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जालंधर के 19 सरकारी स्कूल बनेगें स्मार्ट, 1.45 करोड़ रूपये होंगे खर्च
1.45 करोड़ से जालंधर के 19 सरकारी स्कूल बनेंगे स्मार्ट
विज्ञापन

-स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई, सोलर पैनल, लैंड स्केपिंग की होगी सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। देर से ही सहीं पर अब पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के सुधार पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। पंजाब सरकार ने 1.45 करोड़ रुपये जारी किए है। इससे जालंधर शहर के 19 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने का काम किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षा को पहले से बेहतर किया जाएगा। इसका स्कूली बच्चों को काफी लाभ होगा। स्कूल में तमाम आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों की बराबरी करेंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि शहर के जिन 19 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल में बदला जाएगा। इनमें सरकारी सी.से. स्कूल भोगपुर, लंबा पिंड, लद्देवाली, मिट्ठापुर, जूनियर मॉडल स्कूल लाडोवाली रोड, नकोदर, फिल्लौर, भार्गव कैंप, मकसूदां, खुरदुपर, नोगजा, समराये, विर्क, आमलपुर बक्का, मानक, मल्लीयां कलां, बिलगा, बाजवा कलां व नंगल अंबीयां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत 69.50 लाख रुपये स्कूल की कक्षाओं की मरम्मत और नवीनीकरण पर खर्च किए जाएंगे। स्कूलों के रंग रोगन पर 57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा स्कूल में सोलर पैनल, लैंड सकैपिंग प्रोजेक्ट लगाने के साथ सारी पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए पंजाब सरकार ने ग्रांट जारी कर दी है। संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपलों को यह काम करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed