फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   एसडीएम की सब रजिस्ट्रार बिल्डिंग में एक घंटे चेकिंग

एसडीएम की सब रजिस्ट्रार बिल्डिंग में एक घंटे चेकिंग

Tue, 07 Nov 2017 09:46 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम की सब रजिस्ट्रार बिल्डिंग में एक घंटे चेकिंग
एसडीएम ने की सब रजिस्ट्रार बिल्डिंग में एक घंटे चेकिंग
विज्ञापन

पटवारी के दफ्तर में नहीं मिला एक भी निजी मुलाजिम
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
पटवारियों के दफ्तरों में काम करने वाले प्राइवेट कारिंदों पर कार्रवाई के आदेश के बाद मंगलवार को एसडीएम ने सब रजिस्ट्रार बिल्डिंग की चेकिंग की। करीब एक घंटे तक एसडीएम राजीव वर्मा कांप्लेक्स में रहे। इस दौरान पटवारी के दफ्तर में एक भी निजी मुलाजिम नहीं मिला।
फाइनेंशियल कमिश्नर रेवेन्यू की तरफ से पटवारियों के दफ्तर में काम करने वाले कारिंदों पर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। इसमें एफसीआर ने कहा है कि पटवारियों ने रेवेन्यू रिकॉर्ड अपडेट करने, फर्दें और इंतकाल बनाने के लिए अपने दफ्तरों में प्राइवेट कारिंदे रखे हुए हैं। एक पटवारी के दफ्तर में कई-कई कारिंदे बैठकर काम कर रहे हैं। ज्यादातर पटवारी दफ्तरों में बैठते ही नहीं। कई पटवारियों के दफ्तर खोलने से लेकर बंद करने तक का काम कारिंदे कर रहे हैं। पटवारियों का तर्क है कि जालंधर में 401 सैंक्शन पोस्ट हैं, जिसमें से 170 पद खाली पड़े हुए हैं। इससे 231 पटवारी 401 रेवेन्यू सर्किल का काम देख रहे हैं। काम चलाने के लिए उन्हें मजबूरी में कारिंदे रखने पड़ते हैं। अनुमानित तौर पर तहसील में सभी पटवारियों के पास 500 से ज्यादा कारिंदे काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनको पटवारी अपनी जेब से पेमेंट करते हैं। एक पटवारी के पास दो-तीन रेवेन्यू सर्किलों का काम है। हाल ही सरकार ने पूरे राज्य में 1200 पटवारियों की भर्ती की है। इसमें से जालंधर के हिस्से 125 पटवारी आए हैं। इनकी कपूरथला रोड स्थित रेवेन्यू पटवार स्कूल में ट्रेनिंग चल रही है। इसके बाद इन्हें स्टेशन अलॉट किए जाएंगे। एसडीएम राजीव वर्मा का कहना है कि जिस पटवारी के पास भी कोई कारिंदा काम करते हुए पाया गया, उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। एसडीएम ने कहा कि इस मामले में अब जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने पटवार खाने के अलावा सब रजिस्ट्रार के दफ्तर में जाकर भी चेकिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed