फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बीबी जागीर कौर बोली खैहरा एक नशा तस्कर, केजरीवाल तत्काल खैहरा को पार्टी से चलता करें

बीबी जागीर कौर बोली खैहरा एक नशा तस्कर, केजरीवाल तत्काल खैहरा को पार्टी से चलता करें

Sun, 05 Nov 2017 10:15 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
बीबी जागीर कौर बोली खैहरा एक नशा तस्कर, केजरीवाल तत्काल खैहरा को पार्टी से चलता करें
खैरा नशा तस्कर, केजरीवाल पार्टी से हटाएं : जागीर कौर
विज्ञापन

आप नेता की करोड़ों की संपत्ति की जांच ईडी से कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
एसजीपीसी की पूर्व प्रधान जागीर कौर ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष नेता सुखपाल खैरा एक नशा तस्कर हैं, जिनके संबंध विदेशों में भी हैं। खैरा अब नैतिकता भूल गए हैं, ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उन्हें पार्टी से हटाना चाहिए।
जागीर कौर रविवार को जालंधर में पत्रकारों से बात कर रही थी। उनके साथ एसजीपीसी के सदस्य परमजीत सिंह रायपुर व अन्य नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि खैरा का कारोबार क्या है, किसी को कुछ नहीं पता। फिर भी उनके पास बेशुमार दौलत कहां से बरस रही है। यह किसी से छिपा नहीं है कि खैरा के संबंध तस्कर जगदेव सिंह देबी से हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वही खैरा पर नोटों की बारिश करता रहता था। उनको साफ करना चाहिए कि उन्होंने देबी तस्कर को मार्केट कमेटी का चेयरमैन क्यों बनाया था।
विज्ञापन

एसजीपीसी की पूर्व प्रधान ने मांग की है कि खैरा की करोड़ों की संपत्ति की जांच भी ईडी को करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कि लखन के पड्डा गांव के युवा नशे की चपेट में आकर जान गंवा बैठे, इसके लिए भी खैरा और गुरदेव सिंह ही जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागीर कौर ने कहा कि मार्च 2015 में सुखपाल सिंह खैरा के नजदीकी एवं भुलत्थ मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरदेव सिंह समेत 10 अन्य लोगों को फाजिल्का पुलिस ने पाक से हेरोइन और सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। खैरा की इस मामले में शमुलियत जांचने के लिए एसआईटी का गठन किया था। उस टीम में आईजी परमपाल उमरानंगल, डीआइजी अमर सिंह चहल और फाजिल्का के तत्कालीन एसएसपी स्वपन शर्मा शामिल थे। खैरा को अदालत की तरफ से सम्मन जारी किया गया था। इसके बाद पंजाब की सियासत में काफी बवाल मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed