{"_id":"5955226f4f1c1bea318b47cb","slug":"61498751599-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर के कई इलाकों में भरा बरसाती पानी, लोगों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के कई इलाकों में भरा बरसाती पानी, लोगों को हुई परेशानी
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश ने खोली जालंधर निगम के दावों की पोल
कई इलाकों में जलभराव, घरों के अंदर घुसा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
महानगर में बुधवार देर रात हुई बरसात ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। कई इलाकों में बारिश का पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांधी कैंप, राम नगर फाटक के पास का इलाका, बस्ती मिट्ठू समेत कई इलाकों में घरों के अंदर तक पानी भर गया।
बुधवार आधी रात को शुरू हुई बारिश वीरवार सुबह तक जारी रही। इससे गोपाल नगर, 120 फुटी रोड, गाजी गुल्ला, लंबा पिंड चौक, पटेल चौक इलाके बरसाती पानी से भर गए। इससे लोगों को कहीं आने-जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क पर पानी जमा होने से कई लोगों के वाहन भी बंद हो गए। साथ ही कई लोग सड़क में बने गड्ढों से गिरकर घायल भी हुए।
लोगों के अनुसार निगम प्रशासन लोगों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। बारिश से जमा गंदा पानी बीमारियों को न्योता दे रहा है। शहर के कई इलाकोें में पुराना सीवरेज होने की वजह से बरसाती पानी वहां जमा हो रहा है। यहां तक कि दमोरिया पुल की तरह अब चंदन नगर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) भी बारिश के पानी से भरने लगा है।
विज्ञापन
गड्ढे में फंसी कारें, ट्रैक्टर से बांधकर निकाली
जालंधर कैंट। मोहल्ला नंबर 24 में वाटर सप्लाई की नई पाइप डाली गई थी। इसमें गड्ढे में मिट्टी तो भर दी गई, मगर उसे अच्छे से दबाया नहीं गया था। इस वजह से बुधवार रात हुई बारिश के पानी से गड्ढे में मिट्टी धंस गई। वहां खड़ी करीब चार कारें मिट्टी में बुरी तरह से फंस गई। लोगों ने ट्रैक्टर से बांधकर कारों को बाहर निकाला। कार मालिकों के अनुसार वह इसकी शिकायत कैंट बोर्ड से करेंगे।