फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   वेतन में बढ़ोतरी से यूनिवर्सिटी कर्मियों की हड़ताल खत्म

वेतन में बढ़ोतरी से यूनिवर्सिटी कर्मियों की हड़ताल खत्म

Thu, 22 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
वेतन में बढ़ोतरी से यूनिवर्सिटी कर्मियों की हड़ताल खत्म
वेतन में बढ़ोतरी से यूनिवर्सिटी कर्मियों की हड़ताल खत्म
विज्ञापन

पिछले एक माह से संघर्ष कर रहे थे अस्थायी कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी व इससे संबंधित संस्थानों में कार्यरत अस्थायी कर्मियों की पिछले एक माह से चल रही बेमियादी हड़ताल वीरवार शाम खत्म हो गई।
यूनिवर्सिटी कर्मियों के ओर से किए जा रहे लंबे संघर्ष के बाद वीरवार को डिप्टी कमिश्नर राजीव पराशर की अध्यक्षता में आयोजित यूनिवर्सिटी प्रशासन व संघर्ष कमेटी की मीटिंग में यूनिवर्सिटी की ओर से कर्मियों का वेतन बढ़ाने के साथ-साथ उनकी हड़ताल वाले दिनों के वेतन को भी समायोजित करने की मांग पर सहमति प्रदान कर दी। इसके बाद कर्मियों ने शुक्रवार से काम पर वापस लौटने का ऐलान किया।
यूनिवर्सिटी व इसके संस्थानों में ठेके व ऑउटसोर्स स्कीमों के तहत कार्यरत कर्मियों ने अपनी सेवाएं स्थायी/यूनिवर्सिटी के अधीन करने की मांग को लेकर 23 मई से संघर्ष कर रहे थे, हर रोज यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा था।
विज्ञापन

एक दिन पहले बुधवार को एक आउटसोर्स कर्मी के फिनाइल पीने की घटना के बाद तनातनी का माहौल बन गया था, इसमें दखल देते हुए डीसी राजीव पराशर ने वीरवार को दोनों पक्षों की संयुक्त मीटिंग बुला ली थी। वीरवार दोपहर बाद डीसी की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर, एसएसपी डॉ. नानक सिंह शामिल हुए, जिसमें यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ठेके पर कार्यरत कर्मियों के वेतन में 20 प्रतिशत और आउटसोर्स कर्मियों के वेतन में 12 से 15 प्रतिशत वेतन बढ़ाने पर सहमति जताई। साथ ही संघर्ष कमेटी की मांग के मुताबिक हड़ताल वाले दिनों के वेतन को भी समायोजित करने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इस समझौते को लिखित रूप से सहमति दे दी गई। संघर्ष कमेटी के सदस्य रमिंदरपाल ढिल्लों ने बताया कि लिखित सहमति पर यूनिवर्सिटी प्रशासन के हस्ताक्षर हो चुके हैं और शुक्रवार से सभी कर्मी ड्यूटी पर लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed