फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कोटकपूरा गोलीकांड- घटना वाले दिन मनतार बराड़ ने किए 157 फोन कॉल्स

कोटकपूरा गोलीकांड- घटना वाले दिन मनतार बराड़ ने किए 157 फोन कॉल्स

Tue, 05 Mar 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
कोटकपूरा गोलीकांड- घटना वाले दिन मनतार बराड़ ने किए 157 फोन कॉल्स
कोटकपूरा गोलीकांड : बराड़ ने किए 157 फोन कॉल्स
विज्ञापन

ब्लैंकेट बेल याचिका पर सुनवाई, आज फैसला सुनाएगी अदालत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। कोटकपूरा गोलीकांड की घटना में अपनी गिरफ्तारी होने की आशंका के चलते कोटकपूरा के पूर्व विधायक और शिअद जिलाध्यक्ष मनतार सिंह बराड़ ने एक मार्च को जिला अदालत में ब्लैंकेट बेल के लिए याचिका दायर की थी। मंगलवार को जिला व सेशन जज हरपाल सिंह की अदालत में इसकी सुनवाई हुई। इस दौरान एसआईटी ने पूर्व विधायक बराड़ के खिलाफ जांच में सामने आए तथ्यों को सीलबंद लिफाफे में अदालत को सौंपा। दोनों पक्षों के वकीलों में करीब सवा घंटे तक बहस भी हुई। सुनवाई के बाद जिला अदालत ने इस याचिका पर फैसला सुनाने के लिए 6 मार्च की तारीख तय की है। सरकारी पक्ष के वकील ने दलील दी कि गोलीकांड वाले दिन 14 अक्तूबर 2015 को पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों समेत कुछ अन्य लोगों को कुल 157 फोन कॉल्स किए थे। इन फोन कॉल्स को खंगाला जा रहा है जिससे कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार बेअदबी मामलों व उससे जुड़ी घटनाओं की जांच करने वाले जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट ने कोटकपूरा के तत्कालीन शिअद विधायक मनतार सिंह बराड़ की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे। इसके आधार पर एसआईटी द्वारा कोटकपूरा गोलीकांड के मामले को लेकर मनतार सिंह बराड़ से दो बार पूछताछ भी की। इस केस में गिरफ्तारी होने की आशंका के चलते बराड़ ने जिला अदालत में ब्लैंकेट बेल याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान बराड़ के वकील ने कहा कि एसआईटी उनसे लंबी पूछताछ कर चुकी है। इसके बावजूद राजनीतिक कारणों की वजह से उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से जानना चाहा कि क्या मनतार सिंह बराड़ के खिलाफ कोई केस दर्ज है। इस पर सरकारी पक्ष ने कहा कि फिलहाल केस दर्ज नहीं है लेकिन जांच जारी है जिसके आधार पर ही अगली कार्रवाई होनी है। सरकारी पक्ष के वकील ने दलील दी कि गोलीकांड वाले दिन 14 अक्तूबर 2015 को पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों समेत कुछ अन्य लोगों को कुल 157 फोन कॉल्स किए थे। इन फोन कॉल्स को खंगाला जा रहा है जिससे कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

कोटकपूरा गोलीकांड मामले में गिरफ्तार आईजी परमराज सिंह उमरानंगल ने 27 फरवरी को जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की थी जिस पर 6 मार्च बुधवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed