फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   किसानों ने बैंक स्टाफ को बैंक में किया बंद

किसानों ने बैंक स्टाफ को बैंक में किया बंद

Sat, 05 Jan 2019 09:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने बैंक स्टाफ को बैंक में किया बंद
किसानों ने स्टाफ को बैंक में किया बंद
विज्ञापन

पुलिस की दखल के बाद रात साढ़े आठ बजे घर जा सका बैंक स्टाफ
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। किसानों के पांच दिवसीय धरने के अंतिम दिन शनिवार को किसानों ने बैंक स्टाफ को बैंक के अंदर बंद कर दिया। पुलिस की दखल के बाद रात करीब सा़ढे आठ बजे के बाद जाकर स्टाफ को बैंक से बाहर निकाला गया और मुलाजिम अपने घर जा सके।

धरने की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी ने बताया कि बैंक अधिकारियों की ओर से किसानों को कर्ज देते समय लिए गए खाली चैक का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिस कारण किसान जत्थेबंदियो के आह्वान पर एक जनवरी से लेकर पांच जनवरी तक लीड बैंकों के बाहर धरना लगाया गया। शनिवार को धरने के अंतिम दिन स्टाफ को किसानों ने बैंक के अंदर ही बंद कर दिया। देर शाम मौके पर एसपी डी वजीर खैहरा, डीएसपी एच सत्तपाल सिंह, डीएसपी सिटी केसर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे, लेकिन किसानों के गुस्से के सामने पुलिस ने कोई कदम नही उठाया। इसके बाद रात करीब साढे़ आठ बजे पुलिस अधिकारियों की दखल के बाद प्रदर्शनकारियों ने बैंक स्टाफ को घर वापस जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed