{"_id":"5ab67d044f1c1ba3238b6fea","slug":"51521908996-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 दिन बाद साइकिल यात्रा से लौटा आरसीएफ कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 दिन बाद साइकिल यात्रा से लौटा आरसीएफ कर्मी
Updated Sat, 24 Mar 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर से कन्या कुमारी तक दिया मानवता का संदेश
90 दिन बाद साइकिल यात्रा से लौटा आरसीएफ कर्मी
कपूरथला। रेल कोच फैक्टरी का कर्मी 90 दिन की साइकिल यात्रा के बाद आरसीएफ लौट आया है। आरसीएफ पहुंचने पर साइकिल यात्रा पर गए सुरजीत कुमार का भव्य स्वागत किया गया। आरसीएफ के बी-फिट क्लब के सदस्य सुरजीत कुमार 90 दिन की यात्रा के अनुभव साझा किए।
सुरजीत कुमार ने बताया कि उनकी साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार, नौकरशाही, जातिवाद , गरीबी, आतंकवाद के खिलाफ लोगों को जागरूक करके राष्ट्रवादी बनाना है। इसे पूरा करने के लिए दिसंबर-2017 में वह जम्मू-कश्मीर से साइकिल यात्रा के लिए निकले और अब आरसीएफ वापस लौटे हैं। यह तो उनकी अभी शुरुआत है। भविष्य में भी वह ऐसी यात्राओं को जारी रखेंगे जिससे देशवासियों को मानवता का संदेश दिया जा सके। जैसे ही सुरजीत कुमार आरसीएफ पहुंचे तो आरसीएफ, बी-फिट क्लब और आरसीएफ के कर्मचारियों, अधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने यात्रा के दौरान के अनुभव सांझे करते हुए बताया कि हर जगह लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना की। मौके पर गुरचरण सिंह, प्रितपाल सिंह, रविंदरपाल सिंह, अवतार सिंह, कमल पासी, मनीश कुंडल, राजिंदर सिंह, परमजीत सिंह, अमनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह सेठी, विशाल कुमार, प्रदीप कुुमार मौजूद थे।