फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पनबस कर्मियों का मांगों को लेकर चक्का जाम

पनबस कर्मियों का मांगों को लेकर चक्का जाम

Thu, 22 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पनबस कर्मियों का मांगों को लेकर चक्का जाम
पनबस कर्मियों का चक्का जाम
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग भर्ती बंद करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
पनबस की संयुक्त एक्शन कमेटी की ओर से मांगों के लिए वीरवार को बसों का चक्का जाम किया गया। कर्मचारियों ने बस स्टैंड के मुख्य गेट को बंद करते हुए सभी के लिए बस स्टैंड में नो एंट्री कर दी।

कर्मियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनकी मांगों की पूर्ति नहीं कर रही है। इस वजह से कर्मियों में रोष पाया जा रहा है। कर्मचारी आउटसोर्सिंग भर्ती बंद करने, विभाग में काम कर रहे ठेका आधारित कर्मियों को रेगुलर करने, कर्ज मुक्त बसों को पंजाब रोडवेज में स्टाफ समेत तुरंत शामिल करने, किलोमीटर स्कीम के अधीन चलने वाले बसों पर तुरंत पाबंदी लगाने, हाईकोर्ट का फैसला सामान वेतन सामान कार्य का फैसला लागू करने, पनबस के नाम की गई जायदाद को वापस रोडवेज को देने, रोडवेज कर्मियों को बस में मुफ्त सफर की सुविधा देने की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर अंग्रेज सिंह, कमल कुमार, केवल सिंह, सुखजीत सिंह, गुरसेवक सिंह, मुकुंद सिंह, हरनेक सिंह और सुखजिंदर सिंह भी मौजूद थे। करीब तीन घंटे चली इस हड़ताल से लोगों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ी। इसके अलावा बस स्टैंड के बाहर बसें खड़ी होने से तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। लोग जाम की समस्या से जूझते रहे। घंटों तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। करीब दो बजे जाकर उन्होंने अपना धरना समाप्त किया तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed