{"_id":"5a0336574f1c1bd7538bc143","slug":"51510159959-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के बावजूद नहीं निकला काला धन : फत्तनवाला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटकपूरा रोड पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटकपूरा रोड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जीएसटी के फैसले के विरोध में भी रोष जताया गया। कार्यकर्ताओं ने माथे पर काली पट्टियां भी बांध रखी थीं। हनी फत्तनवाला ने कहा कि बीते साल आज के दिन नोटबंदी कर केंद्र सरकार ने जनता के साथ बड़ा धोखा किया। काला धन वापस लाने के नाम पर नोटबंदी तो कर दी गई। मगर आज तक काला धन वापस न आ सका है।
नोटबंदी से छोटे और बड़े कारोबार प्रभावित हो गए। व्यापारी वर्ग आज भी नोटबंदी का खामियाजा भुगत रहा है। जीएसटी को विरोध करते हुए हनी ने कहा कि मोदी ने अब जीएसटी के नाम पर देश में लूट मचा दी है। उन्होंने केंद्र से जीएसटी को बंद करने की मांग की। इस दौरान हरपाल सिंह सिद्धू, तेजिंदर सिंह लंबी ढाब, जगदेव सिंह, मनी चड़ेवान, जसपाल सिंह बधाई, गुरचरण सिंह, लखवीर भुल्लर, गुरचरण सिंह सदरवाला, प्रीतपाल उदेकरन, हरजिंदर सिंह और मनजिंदर सिंह मौजूद थे।