{"_id":"5f9c447d8ebc3e9b81349a6e","slug":"500-doctors-to-be-appointed-in-hospitals-by-november-firozpur-news-pkl392631568","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर तक 500 डाक्टरों की होगी अस्पतालों में नियुक्तियां : विनी महाजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर तक 500 डाक्टरों की होगी अस्पतालों में नियुक्तियां : विनी महाजन
विज्ञापन
फिरोजपुर में पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन जिला अधिकारियों के साथ बैठक करती हुईं।
- फोटो : FIROZPUR
फिरोजपुर। पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने कहा कि पंजाब सरकार सरहदी क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों को उत्साहित कर रही है। किसान आंदोलन के कारण प्रदेश में बिजली पैदा करने में दिक्कत आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी अस्पतालों में नवंबर माह तक पांच सौ डाक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ की नियुक्तियां कर दी जाएंगी। शुक्रवार को मुख्य सचिव विनी महाजन फिरोजपुर में अधिकारियों संग बैठक करने पहुंची थीं।
मुख्य सचिव महाजन ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से बिजली व जमीन में सब्सिडी समेत अन्य सहूलियतें उद्योगपतियों को मुहैया करवाई जा रही हैं, इसीलिए उद्योगपतियों का रुझान बढ़ा है। पिछले तीन साल में राज्य में उद्योग क्षेत्र में 65 हजार करोड़ का निवेश हुआ है, जिससे आने वाले समय में प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के चलते मालगाड़ियां न चलने के कारण कोयले की कमी आ गई है, जिससे प्रदेश में बिजली पैदा करने में दिक्कत हो रही है। इस संबंध में सरकार रेल मंत्री से बातचीत कर रही है।
बैठक में मुख्य सचिव महाजन ने डिप्टी कमिश्नर से क्षेत्र में पराली जलाने संबंधी जानकारी हासिल की। साथ ही महाजन ने कहा कि पराली को आग लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा डेंगू, कोरोना व अन्य स्कीमों से संबंधित जिला अधिकारियों से जानकारी हासिल की।