फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   देहाती मजदूरों ने एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

देहाती मजदूरों ने एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

Wed, 06 Mar 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
देहाती मजदूरों ने एसडीएम को सौंपा मांगपत्र
देहाती मजदूरों ने एसडीएम को सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

अबोहर। देहाती मजदूर सभा के सदस्यों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शहर में रोष प्रदर्शन करते हुए एसडीएम पूनम सिंह को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व सभी सदस्यों ने नेहरू पार्क में बैठक करते हुए सरकार की लोक विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा की। बैठक के दौरान तहसील सचिव गुरमेज सिंह गेजी ने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनावों के समय जो वादे किए थे उनमें से आज तक कोई भी पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा आटा-दाल योजना व विधवा और बुढ़ापा पेंशनों में जांच के नाम पर हजारों जरूरतमंदों को इस योजना से बाहर कर दिया गया। बैठक में सरकार से दलित वर्ग के लोगों पर हो रहे अत्याचार बंद करने, बेघर व जरूरतमंद लोगों को प्लांट मुहैया करवाने तथा काटी गई विधवा व बुढापा पेंशनें लागू करने की मांग की गई। इसके अलावा मनरेगा स्कीम में कार्य करने मजदूरों को 600 रुपये दिहाड़ी देने व बुढ़ापा, विधवा, अंगहीन लोगों को 3000 रुपये प्रति महीने पेंशन देने की मांग भी की गई। इस मौके पर पर देहाती मजदूर सभा के प्रधान जग्गा सिंह, निर्माण मजदूर यूनियन के उप प्रधान कृष्ण लाल खुइयांसरवर, सचिव कामरेड अवतार सिंह, श्रीराम तेलूपुरा, उपप्रधान देवीलाल बुर्जमहार, किसान सभा के सरपरस्त कामरेड सतनाम राय, जैमल राम, बोहड सिंह, जगरूप सिंह, जोगा सिंह सीडफार्म, कुलदीप सिंह पट्टी बिल्ला मौजूद थे।

इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed