{"_id":"5a0337684f1c1b70548bbb44","slug":"41510160232-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक आपरेटर सभा ने फूंका कैप्टन सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक आपरेटर सभा ने फूंका कैप्टन सरकार का पुतला
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ऑपरेटर सभा ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। टोल टैक्स में बढ़ोतरी और अन्य समस्याओं से परेशान ट्रक ऑपरेटरों ने बुधवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। ट्रक ऑपरेटर सभा के प्रधान विष्णु जोशी, हरदेव सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा पर उनसे दोगुना टोल टैक्स की वसूली करके सरकार उनके साथ धक्केशाही कर रही है। ट्रक आपरेटरों ने रोष जताते हुए कहा कि पहले टोल टैक्स पर पर्ची चार सौ रुपये की कटती थी लेकिन अब एक हजार रुपये पर्ची का रेट कर दिया गया है। कैप्टन सरकार को पंजाब में आए अभी कुछ महीने ही हुए हैं लेकिन दो बार टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बढ़ा टोल टैक्स वापस न लिया तो वह हाईवे जाम करेंगे और सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे। मौके पर प्रधान विष्णु जोशी, हरदेव सिंह, राजिंदर सिंह, अमरजीत सग्गू, विपन कुमार, गुरविंदर, बलजिंदर मौजूद थे।