{"_id":"61097b398ebc3e88cc1a1251","slug":"4-arrested-for-obstructing-traffic-and-misbehaving-with-police-pathankot-news-pkl42233329","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक बाधित करने और पुलिस से बदसलूकी के आरोप में 4 काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक बाधित करने और पुलिस से बदसलूकी के आरोप में 4 काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाइवे पर लदपालवां टोल प्लाजा के पास ट्रैफिक बाधित करने और पुलिस कर्मचारियों से बदसलूकी के आरोप में थाना तारागढ़ पुलिस ने 4 लोगों पर मामला दर्ज कर काबू किया है। आरोपियों की पहचान जिला तरनतारन के गांव कलेर निवासी गुरमीत सिंह, हरविंदर सिंह, गांव अमरकोट निवासी मनप्रीत सिंह और सुल्तानविंड निवासी पलविंदर सिंह के तौर पर हुई है।
वहीं, पुलिस ने इनके अलावा 20 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक एसआई राम भजन को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने बिना वजह लदपालवां टोल प्लाजा के पास नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक जाम कर दिया है। उक्त लोग ट्रकों को रोक कर उनके चालकों से चाबियां छीन रहे हैं। इसके बाद पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारियों को धरना उठाने के लिए कहा। एएसपी आदित्य ने बताया कि उक्त लोगों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। उक्त धरने के कारण काफी समय तक ट्रैफिक बाधित रहा और कई लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसी के चलते उक्त लोगों पर कार्रवाई की गई। वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नहीं करती, जिसके चलते उन्होंने नेशनल हाइवे पर धरना दिया।
वीडियो से अज्ञात लोगों की पहचान में लगी पुलिस
एएसपी आदित्य ने कहा कि उक्त लोग वाहन चालकों के साथ जबरदस्ती कर रहे थे। पुलिस ने रोकना चाहा तो मुलाजिमों के साथ भी बदतमीजी की। उक्त लोगों ने कई वाहन चालकों की चाबियां छीन लीं। इससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। उन्होंने बताया कि 4 लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा 20 अज्ञात लोग भी इस कृत्य में शामिल थे। उनकी पहचान के लिए वीडियो खंगाली जा रही हैं। जल्द ही उक्त आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। एएसपी ने कहा कि रोष प्रदर्शन करना गलत नहीं है, लेकिन नेशनल हाइवे जाम कर रोष जताना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो:-2-प्रदर्शनकारियों को समझाते पठानकोट पुलिस के अधिकारी।