फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   350th Martyrdom Day Nagar Kirtan Night halt at Gurdwara Dera Santgarh Sahib guard of honour

350वें शहीदी दिवस नगर कीर्तन: रात गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब में रुकेगा, दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर

Fri, 21 Nov 2025 06:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 21 Nov 2025 06:25 PM IST
सार

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने 350वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन आज (शुक्रवार) को कपूरथला से जालंधर पहुंचेगा। नगर कीर्तन करतारपुर होते हुए शहर पहुंचेगा।  गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब में लंगर की व्यवस्था और विश्राम का प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन
350th Martyrdom Day Nagar Kirtan Night halt at Gurdwara Dera Santgarh Sahib guard of honour
गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब - फोटो : संवाद

विस्तार

हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने 350वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन आज (शुक्रवार) को कपूरथला से जालंधर पहुंचेगा। नगर कीर्तन करतारपुर होते हुए शहर पहुंचेगा। आज (21 नवंबर) को नगर कीर्तन कपूरथला से करतारपुर, करतारपुर से वेरका मिल्क प्लांट, वेरका मिल्क प्लांट से नई सब्जी मंडी, नई सब्जी मंडी से वर्कशॉप चौक, वर्कशॉप चौक से कपूरथला चौक, कपूरथला चौक से गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब यहां नगर कीर्तन का विश्राम होगा।

विज्ञापन


22 नवंबर को नगर कीर्तन का रूट
गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब से कपूरथला चौक, कपूरथला चौक से पटेल चौक, पटेल चौक से बस्ती अड्डा चौक, बस्ती अड्डा चौक से भगवान वाल्मीकि चौक, भगवान वाल्मीकि चौक से डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक, डा. बीआर अंबेडकर चौक से गुरु नानक मिशन चौक, गुरु नानक मिशन चौक से बीएमसी. चौक (गुरु नानक मिशन चौक पर नगर कीर्तन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा), बीएमसी चौक से लडोवाली रोड, लडोवाली रोड से पीएपी चौक (वाया बीएसएफ चौक),पीएपी चौक से रामा मंडी चौक और रामा मंडी चौक से हवेली पॉइंट से अगला पड़ाव होगा।
विज्ञापन


यातायात परिवर्तन 21 नवंबर दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक 
वेरका मिल्क प्लांट चौक, वाई प्वाइंट भगत सिंह कॉलोनी, मकसूदां चौक, 4. लिद्दढ़ा कट नजदीक सुरानुसी आर्मी कट, वर्कशॉप चौक, पटेल चौक, वाई प्वाइंट जोशी अस्पताल, फुटबॉल चौक, सत्यम अस्पताल कट, कपूरथला चौक, जम्मू अस्पताल के नजदीक कट, नहर पुल बस्ती बावा खेल।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात परिवर्तन 22 नवंबर सुबह 6 से से दोपहर 3 बजे तक 
कैनाल ब्रिज बस्ती बावा खेल, वर्कशॉप चौक, पटेल चौक, वाई. प्वाइंट जोशी अस्पताल, सत्यम अस्पताल कट, कपूरथला चौक, जम्मू अस्पताल के पास कट, पटेल चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, टी. प्वाइंट शक्ति नगर, बस्ती अड्डा चौक, ज्योति चौक, नकोदर चौक, गुरु नानक मिशन चौक, स्काईलार्क चौक, प्रीत होटल मोड़, बीएमसी चौक, कोर्ट चौक, अलास्का चौक, टी. प्वाइंट कृष्णा फैक्ट्री, बीएसएफ चौक, पी.ए.पी चौक, रामामंडी चौक शामिल है। कमिश्नरेट पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि 21 और 22 नवंबर को नगर कीर्तन के उपरोक्त मार्ग को ध्यान में रखते हुए, इस मार्ग के बजाय वैकल्पिक संपर्क मार्गों का उपयोग करें ताकि यातायात जाम से बचा जा सके। इस संबंध में अधिक जानकारी और सहायता के लिए, यातायात पुलिस हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क किया जा सकता है।


जालंधर में गुरु की संगत की सेवा करेंगी सोसायटी, फलों के साथ लंगर लगाए जाएंगे
हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने 350वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन आज (शुक्रवार) को कपूरथला से जालंधर पहुंचेगा। नगर कीर्तन करतारपुर होते हुए शहर पहुंचेगा।  गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब में लंगर की व्यवस्था और विश्राम का प्रबंध किया गया है। 22 नवंबर को नगर कीर्तन में साथ चल रही और नतमस्तक होने वाली संगत के लिए गुरुद्वारा रामगढ़िया में सेवा की जाएगी। पटेल चौक में स्वामी सांता नंद जी गोपाल नगर वाले, सुरजीत गुड़ कैरीयर, दोआबा टैंपू यूनियन, मोबाइल मार्केट की ओर से लंगर, फायर ब्रिगेड, बस्ती अड्डा चौक में क्रिस्टल ड्राई क्लीन और सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी बांसा बाजार, बाजार में सिख तालमेल कमेटी के हरपाल सिंह चड्ढा, तजिंदर सिंह परदेसी, हरप्रीत सिंह नीटू, सतपाल सिंह सिद्दकी के अलावा किसान टायर और जैमिनी ऑटो, भगवान वाल्मीकि चौक में पार्षद शैरी चड्ढा और सोसायटियां, नकोदर चौक रोड पर लवली स्वीट्स, घई फर्नीचर और डॉ बेरी लंगर और फल की सेवा करेंगे। गुरुद्वारा गुरु नानक मिशन की ओर से लंगर सेवा की जाएगी और यहां नगर कीर्तन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। बीएमसी चौक में टायर मार्केट और सोसायटियां संगत के लिए अलग-अलग पकवान लगाएंगी। डीसी ऑफिस और लाडो वाली रोड पर दुकानदार मिलकर गुरु की संगत की सेवा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed