फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पंजाब में सरकार व पुलिस बेच रही नशा-बैंस

पंजाब में सरकार व पुलिस बेच रही नशा-बैंस

Fri, 03 Aug 2018 10:00 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में सरकार व पुलिस बेच रही नशा-बैंस
सरकार और पुलिस बेच रही नशा: बैंस
विज्ञापन

फिरोजपुर में नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाली रैली
बैंस ने कहा, सेहत मंत्री को सबूतों के साथ करेंगे बेनकाब
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पंजाब सरकार और पुलिस की मिलीभगत से प्रदेश में नशा बिक रहा है। नशे की गिरफ्त में आकर नौजवानों की मौत हो रही हैं। वर्ष 2013 में पंजाब में नशा तेजी से बढ़ा है। नशे को खत्म करने के लिए सभी लोगों को एक मंच पर एकत्र होना पड़ेगा। यह बातें लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस ने शुक्रवार को फिरोजपुर में नशे व भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाली रैली के दौरान कहीं।
विधायक बैंस ने कहा कि नशे के खिलाफ अभी जंग शुरू हुई है और सरकार व खाकी वर्दी की मिलीभगत से पंजाब में नशे का वर्चस्व है। 2013 में चिट्टा पंजाब में प्रवेश हुआ था और उनकी यह लड़ाई अब किसी मुकाम पर जाकर ही समाप्त होगी। नशे के खिलाफ सभी सियासी पार्टियों समेत पूरे पंजाब के लोगों को एक मंच पर आकर संघर्ष करने की जरूरत है। बैंस ने कहा कि लुधियाना में जब उन्होंने स्कूली बच्चों को नशे के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करते देखा तो उन्हें लगा कि यह सामाजिक बुराई है। बैंस ने कहा कि आम आदमी पार्टी में दिल्ली के नेताओं की तानाशाही है। खैरा जैसे जिन लोगों ने बठिंडा में रैली की है, ये हमारे सिर का ताज है और यह लोग राजनीति करने नहीं बल्कि तब्दीली करने आएं है और ऐसे लोग ही पंजाब का भला कर सकते है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में बैंस ने कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिन्द्रा की धमकियों से डरने वाले नहीं है और सबूतों के साथ उन्हें बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल माफिया के खिलाफ जल्द ही बड़े खुलासे करेंगे। जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह भुल्लर ने कहा नशे के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। इससे पूर्व गांव वजीदपुर स्थित गुरुद्वारा जामनी साहिब में अरदास करने के बाद शहर के विभिन्न बाजारों में रैली निकालते हुए चेतना फैलाई गई। रैली जिला मुख्यालय तक पहुंची। यहां बैंस ने एडीसी को मांगपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed