फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   भाजपा ने हंस राज हंस को बनाया सफाई कर्मचारी आयोग का वाइस चेयरमैन

भाजपा ने हंस राज हंस को बनाया सफाई कर्मचारी आयोग का वाइस चेयरमैन

Fri, 27 Jul 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने हंस राज हंस को बनाया सफाई कर्मचारी आयोग का वाइस चेयरमैन
हंसराज हंस को बनाया सफाई कर्मचारी आयोग का वाइस चेयरमैन
विज्ञापन

यूके से आकर संभालेंगे कुर्सी, अकाली दल की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं हंस
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। हंसराज हंस को सामाजिक न्याय मंत्रालय ने सफाई कर्मचारियों के राष्ट्रीय आयोग के उपचेयरमैन के पद के साथ नवाजा है। उनकी नियुक्ति 31 मार्च 2019 तक की गई है। यह पद केंद्र सरकार में सचिव के रैंक के बराबर का है। हंस इन दिनों यूके में हैं और वह भारत आते ही अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे।

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नियुक्ति पत्र में हंस को यह पद संभालने के लिए लिखित तौर पर सहमति देने के लिए कहा गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर आप यह पद संभालने के इच्छुक हो तो खान मार्केट में स्थित लोक नायक भवन के बी-विंग में चौथी मंजिल पर पहुंचकर जल्द से जल्द यह पद संभाल सकते हैं। हंस ने इस पद को संभालने पर अपनी सहमति दे दी है। हंस लोकसभा सीट पर शिअद की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। 2009 में चुनाव हारने के बाद उन्होंने शिअद को अलविदा कह दिया था और बाद में वह काफी समय तक राजनीति से किनारा कर बैठे रहे। वह डेरा लाल बादशाह की गद्दी पर काफी समय तक लगातार बैठे रहे और बाद में वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हो गए। 10 दिसंबर 2016 को हंस ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद से वह भाजपा में लगातार प्रचार कर रहे थे। हंस का नाम होशियारपुर लोकसभा सीट के लिए उठना शुरू हो गया था और भाजपा लीडरशिप ने तमाम अटकलों को विराम देते हुए हंस को राष्ट्रीय आयोग का वाइस चेयरमैन नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed