{"_id":"5b5b4e484f1c1b1e308b73c0","slug":"31532710472-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरकुरों के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरकुरों के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरकुरे के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
3 टैम्पो भी जले
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। शहर के टिवाना रोड स्थित एक कुरकुरे के गोदाम में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया, जबकि गोदाम में खड़े तीन टैंपो भी आग की चपेट में आकर जल गए। आग लगने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। परन्तु आग से गोदाम में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया।
श्री बाला जी ट्रेडिंग कंपनी और आनंद एजेंसी के संचालक अश्वनी कुमार तथा गौरव दूमड़ा ने बताया कि उनके पास कुरकुरे की एजेंसी है और टिवाना रोड पर उन्होंने माल सप्लाई करने के लिए गोदाम बनाया हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब 7.45 बजे उन को सूचना मिली कि गोदाम से धुआं निकल रहा है और जब मौके पर जा कर देखा तो अंदर आग लगी हुई थी। यहीं नहीं वहां एक माचिस भी मिली है जिससे उन्हें पूरा संदेह की आग लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन टैंपो भी जल गए हैं, जबकि अंदर पड़ा कुरकुरे का स्टाक और अन्य सामान भी आग की चपेट में आने से राख हो गया। उन्होंने बताया कि एक टैंपो को बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि गोदाम में किसी तरह की बिजली कनेक्शन नहीं थी और शार्ट सर्किट का सवाल नहीं पैदा होता। उन्होंने बताया कि इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां भी आ गई और आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि गोदाम में रात के लिए चौकीदार भी रखा हुआ था जबकि सुबह करीब 5.30 बजे वह रोजाना की तरह चला गया और 7 बजे गोदाम को आग लग गई। एजेंसी संचालकों का कहना है कि गोदाम में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं और अगर उसमें से डाटा बच गया तो अवश्य कारणों का पता लग सकेगा।
------
फोटो संख्या-27एफजेडआरपी01 व 02
कैप्शन--जलालाबाद (फिरोजपुर) में कुरकुरे के गोदाम को लगी आग।